26 फरवरी को पीएम मोदी रांची रेल मंडल को देंगे कई सौगात, 1 मार्च को गोड्डा जुड़ेगा मुम्बई से

Many gifts to Ranchi Railway Board on 26th February, Godda will be connected to Mumbai on 1st March.

आने वाले दिन झारखंड के लिए रेल योजनाओं की सौगात लेकर आ रहे हैं। 26 फरवरी को जहां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रांची रेल मंडल के लिए कई विकास योजनाओं का ऑनलाइन शिलान्यास करेंगे, वहीं 1 मार्च को संताल परगना का गोड्डा सीधे मुम्बई से जुड़ जायेगा। दोनों परियोजनों के लिए तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। 26 फरवरी को प्रधानमंत्री मोदी बालसीरिंग, गोविंदपुर, बानो व ओरगा स्टेशन के अपग्रेडेशन, इसके अलावा रेल ओवरब्रिज का शिलान्यास करेंगे। साथ ही हटिया-बंडामुंडा लाइन में लोधमा व महाबुआंग में बने रोड अंडर ब्रिज का उद्घाटन भी पीएम मोदी करेंगे। बता दें कि रांची से भाजपा सांसद संजय सेठ ने रेलवे ओवरब्रिज और अंडरपास बनाने के लिए रेल मंत्रालय को प्रस्ताव भेजा था।

इन सबके अलावा चांदनी चौक हटिया से प्रोजेक्ट भवन जानेवाली सड़क स्थित रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज भी बनेगा। इसका भी शिलान्यास पीएम मोदी करेंगे। इसके अलावा अरगोड़ा स्टेशन के समीप दो व नामकुम में एक अंडरपास बनाया जाएगा।

भागलपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस 1 मार्च से गोड्डा तक जायेगी

झारखंड के संथाल परगना के लिए भी बहुत बड़ी खुशखबरी है कि गोड्डा जिला रेलमार्ग से सीधे मुम्बई से जुड़ जायेगा। इसकी शुरुआत 1 मार्च को होगी। अभी ट्रेन संख्या 12336/12335 ट्रेन भागलपुर और लोकमान्य तिलक टर्मिनस के बीच चला करती थी, इसका विस्तार किया जा रहा है। यह ट्रेन अब भागलपुर से आगे गोड्डा तक चलेगी। यह ट्रेन पहली बार 1 मार्च को शाम 8.30 बजे गोड्डा पहुंचेगी। इसकी जानकारी गोड्डा सांसद डॉ निशिकांत दुबे ने X प्लेटफॉर्म पर दी है। गोड्डा से यह ट्रेन सप्ताह में एक दिन चला करेगी, जबकि भागलपुर से इसका परिचालन दो दिन होगा।  इस ट्रेन के चलने से गोड्डा और इसके आसपास के लोगों को मुंबई आने-जाने के लिए जेसीडीह, भागलपुर या पटना जाना नहीं पड़ेगा। गोड्डा से रविवार को और मुंबई से गुरुवार को यह ट्रेन चलेगी। ट्रेन संख्या 22311 लोकमान्य तिलक से गुरुवार को सुबह 8.05 खुलेगी। यह ट्रेन शुक्रवार शाम 8.30 बजे गोड्डा पहुंचेगी। वहीं, ट्रेन नबंर 22312 रविवार को सुबह 5.30 बजे गोड्डा से प्रस्थान कर सोमवार को शाम 5.50 बजे मुंबई पहुंचेगी। जानकारी के अनुसार, भागलपुर और गोड्डा के बीच इस ट्रेन का ठहराव मंदार हिल और हंसडीहा के बीच होगा।

सांसद निशिकांत दुबे ने X पर दी जानकारी

गोड्डा के सांसद डॉ निशिकांत दुबे ने X प्लेटफॉर्म पर इसकी जानकारी देते हुए कहा- ‘माननीय प्रधानमंत्री@narendramodi जी के विकास रथ की कड़ी में गोड्डा से मुम्बई की ट्रेन पहली बार 1 मार्च को गोड्डा शाम 8.30 पर पहुंचेगी। मैं स्थानीय विधायक अमित मंडल जी के साथ उस ट्रेन के साथ आए हुए यात्रियों के स्वागत के लिए मौजूद रहूंगा। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव @AshwiniVaishnaw  जी को इस विकास यात्रा के लिए आभार’

न्यूज डेस्क/ समाचार प्लस – झारखंड-बिहार

यह भी पढ़ें: Ranchi Test: भारतीय टीम का इंगलैंड के लिए नया प्लान तैयार, इंग्लैंंड अपनी स्टाRइल बदलने को तैयार नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *