गांधी परिवार के एक और सदस्य की होगी लोकसभा में एंट्री! सोनिया छोड़ रहीं रायबरेली सीट!

Lok Sabha entry of another member of Gandhi family! Sonia will leave Rae Bareli!

कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व से एक बड़ी खबर छन कर सामने आ रही है कि इस बार सोनिया गांधी रायबरेली सीट से चुनाव नहीं लड़ेंगी। लेकिन ऐसा नहीं है कि उन्होंने राजनीतिक को छोड़ने का मन बनाया है, बल्कि ऐसा वह अपनी बेटी प्रियंका गांधी के लिए यह सीट छोड़ रही हैं। खबरों के अनुसार सोनिया गांधी किसी और सीट से चुनाव लड़ सकती हैं। सोनिया गांधी कहां से चुनाव लड़ें, इसका प्रस्ताव भी मिल गया है। सोनिया गांधी को तेलंगाना के मेडक सीट से चुनाव लड़ने का प्रस्ताव मिला है। हालांकि, पार्टी ने ऐसा कोई आधिकारिक फैसला नहीं किया है , लेकिन माना जा रहा है कि इस बार सोनिया गांधी की सीट से प्रियंका या राहुल चुनाव लड़ सकते हैं।

बता दें कि तेलंगाना का मेडक सीट भी कांग्रेस का पारंपरिक सीट है। इसलिए सोनिया गांधी इस सीट से चुनाव लड़ सकती हैं। बता दें कि कांग्रेस की बैठक में यह प्रस्ताव पारित किया गया कि सोनिया मेडक सीट से चुनाव लड़ें। इससे पार्टी को दक्षिणी सूबों में फायदा पहुंचेगा। अगर ऐसा होता है तो यह पहली बार होगा जब रायबरेली से इतर किसी अन्य सीट से चुनाव लड़ेंगी। और सबसे बड़ी बात यह है कि परिस्थितियां चाहे कैसी भी रही हों, लेकिन रायबरेली की जनता ने कभी सोनिया गांधी को निराश नहीं किया है। हां, 2019 के लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी को उनकी पारम्परिक सीट अमेठी में स्मृति ईरानी ने धूल जरूर चटा दी थी।

न्यूज डेस्क/ समाचार प्लस – झारखंड-बिहार

यह भी पढ़ें: Seat Sharing: इंडी गठबंधन में क्यों नहीं गल रही कांग्रेस दाल?, कई राज्य दिखा रहे ‘ठेंगा’

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *