Jharkhand: खूंटी पुलिस ने चलाया जागरूता अभियान, अफीम की खेती और कुप्रथाओं से किया सावधान

जरियागढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम गोबिंदपुर में  जरियागढ़ पुलिस द्वारा अवैध अफीम की खेती नहीं करने, डायन बिसाही कुप्रथा, मानव तस्करी, मॉब लिंचिंग, सड़क सुरक्षा ,डायल  112 संबंधित विषयों पर जागरूकता अभियान चलाया गया।

इसके अलावा खूंटी थाना अंतर्गत ग्राम भंडरा में भी खूंटी पुलिस द्वारा अफीम की खेती नहीं करने, अफीम से होने वाले हानि एवं  कानूनी कार्रवाई, डायन बिसाही कुप्रथा, डायल 112 के संबंध में जागरूकता अभियान चलाया गया।

अड़की थाना अंतर्गत ग्राम सिंजानी  में सामुदायिक पुलिसिंग के तहत फुटबॉल मैच का आयोजन कर खिलाड़ियों की बीच फुटबॉल एवं जर्सी वितरण किया गया। इस प्रतियोगिताओं में कुल 16 टीमों ने भाग लिया। साथ ही ग्रामीणों को अफीम की खेती नहीं करने, दुष्प्रभाव ,कानूनी कार्रवाई, सड़क सुरक्षा, मानव तस्करी,डायन बिसाही कुप्रथा, डायल-112 के संबंध में जागरूक किया गया।

कर्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कुदलूम में ग्रामीणों को अवैध अफीम की खेती नहीं करने, दुष्परिणाम, कानूनी कार्रवाई के संबंध में जानकारी दी गई।

न्यूज डेस्क/ समाचार प्लस – झारखंड-बिहार

यह भी पढ़ें: Jharkhand: सीएम हेमंत ने रिम्स जाकर इलाजरत चतरा सांसद कालीचरण का जाना हाल

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *