Kalpana Soren Politics: हेमंत सोरेन की ‘कल्पना’ आज होगी साकार! राजनीतिक रूप से तैयार करने आज ‘मैदान’ में उतर रही ‘भविष्य की मुख्यमंत्री’

Kalpana Soren Politics

Kalpana Soren Politics : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन अचानक फिर चर्चा में आ गयी है। हेमंत सोरेन  पर जब ईडी का शिकंजा कस रहा था तब एक नहीं कई बार अटकलें लगीं कि उनकी पत्नी कल्पना सोरेन सीएम की कुर्सी सम्भाल सकती हैं। ईडी के हाथों मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तारी हो गयी तब कुछ अटकलों और राजनीतिक अड़चनों के कारण कल्पना सोरेन को राजनीतिक पृष्ठभूम में पीछे चली गयीं थी, लेकिन एक बार वह चर्चा में आ गयी हैं। लेकिन इस बार उनकी चर्चा उनकी पार्टी ओर से नहीं, बल्कि उनके द्वारा किये गये X पोस्ट के बाद शुरू हुई है। दरअसल, रविवार को कल्पना सोरेन का जन्म दिन था। इस मौके पर उन्होंने अपने सास-ससुर (शिबू सोरेन और रूपी सोरेन) का आशीर्वाद लिया और सोमवार को गिरिडीह में झामुमो के स्थापना दिवस पर पहली बार सार्वजनिक रूप से आने का ऐलान किया। कल्पना सोरेन गिरिडीह के लिए निकल भी चुकी हैं और वहां आयोजित समारोह में पहली बार सार्वजनिक रूप से दिखायी देंगी। इस समारोह में मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन तथा अन्य झामुमो के बड़े नेता भी शामिल होंगे। यानी कल्पना सोरेन ने राजनीति में उतरने का पूरा मन बना लिया है।

कल्पना सोरेन के लिए कितना जरूरी है सार्वजनिक सभा?

बता दें कि जिस समय मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी द्वारा हेमंत सोरेन को बार-बार समन भेजा जा रहा था, उस समय झामुमो ने गांडेय के विधायक सरफराज अहमद से इस्तीफा करवा लिया था ताकि वहां से कल्पना सोरेन को चुनाव लड़ाया जा सके। इस्तीफे के समय चूंकि करीब एक साल का समय शेष था इसलिए झामुमो प्रतिनिधिमंडल ने झारखंड निर्वाचन आयोग से पत्र लिखकर अनुरोध किया था कि गांडेय में चुनाव की तिथियों की घोषणा करे। अब यह चुनाव आयोग पर निर्भर है कि क्या संवैधानिक तरीके से गांडेय में उप चुनाव कराया जा सकता है। अगर चुनाव आयोग ने उप चुनाव कराने की घोषणा कर दी तो फिर कल्पना सोरेन ही वहां से प्रत्याशी होंगी, यह तो तय है। इसलिए कल्पना सोरेन खुद को राजनीतिक रूप से तैयार कर लेना चाहती है। इसी की शुरुआत सम्भवतः आज से करने जा रही हैं।

राजनीतिक नहीं, शुद्ध घरेलू महिला हैं कल्पना सोरेन

कल्पना सोरेन की राजनीतिक पहचान इतनी है कि वह पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी, शिबू सोरेन परिवार की मंझली बहू हैं। कल्पना सोरेन की अब तक की छवि पूरी तरह से अराजनीतिक रही है, लेकिन राज्य में चल रही सियासी हलचल के बीच वह खुद को तैयार कर रही है क्योंकि उन्हें खुद को भावी मुख्यमंत्री पद के रूप में प्रस्तुत भी करना है।

कल्पना सोरेन का संक्षिप्त परिचय
  • भारतीय सेना के रिटायर्ड अधिकारी अम्पा मुर्मू की पहली संतान कल्पना सोरेन ओडिशा के बलहदा प्रखंड के तेंतला गांव की रहने वाली हैं।
  • कल्पना की शुरुआती पढ़ाई बारीपदा के केंद्रीय विद्यालय से हुई है।
  • भुवनेश्वर के एक कालेज से उन्होंने बी-टेक की पढ़ाई की। बिजनेस मैनेजमेंट में रुचि के कारण उन्होंने एमबीए की भी डिग्री ली।
  • संथाली, ओड़िया, हिंदी और अंग्रेजी भाषाओं पर भी उनकी खासी पकड़ है।
  • रांची में प्ले स्कूल चलाती है।
  • वह एक निजी कंपनी की निदेशक भी हैं।
  • झारखंड में उनकी पहचान एक बिजनेस वूमेन और समाजसेविका के तौर पर है।
  • फरवरी 2006 में हेमंत सोरेन से शादी के बाद से वे रांची में रहती हैं।
  • हेमंत और कल्पना सोरेन के दो बेटे निखिल और अंश हैं।

न्यूज डेस्क/ समाचार प्लस – झारखंड-बिहार

यह भी पढ़ें: झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन को नहीं मिलेगी राहत? वोट के बदले नोट मामले में सुप्रीम कोर्ट ने पलटा 1998 का फैसला

Kalpana Soren Politics

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *