JPSC 11वीं, 12वीं और 13वीं , झारखंड सिविल सेवा परीक्षा के पीटी का रिजल्ट हुआ जारी

झारखंड लोक सेवा आयोग द्वारा 11वीं 12वीं और 13वीं सिविल सेवा पीटी के नतीजे सोमवार को देर रात घोषित किया गया। यह परीक्षा 35 दिन पहले 17 मार्च को आयोजित की गई थी। प्रारंभिक परीक्षा में 7011 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया है। प्रारंभिक परीक्षा में सफल अभ्यर्थी 342 पदों के लिए होने वाले मुख्य परीक्षा में शामिल होंगे। नियमावली के अनुसार कुल पदों के 15 गुना यानी 5130 अभ्यर्थियों को प्रारंभिक परीक्षा में चयनित किया जाना था लेकिन सामान्य समेत चार कैटेगरी के अभ्यर्थियों का कट ऑफ बराबर था इसलिए प्रारंभिक परीक्षा में लगभग 2000 अभ्यर्थियों का अधिक चयन किया गया है। इस परीक्षा में 362621 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। आयोग की बैठक के बाद अध्यक्ष डॉक्टर मेरी नीलिमा केरकेटा सदस्य दो अजीता भट्टाचार्य डॉ जमाल अहमद सेक्रेटरी अक्षय कुमार सिंह और परीक्षा नियंत्रक असीम द्वारा नतीजे घोषित किए गए।
कैटिगरी वॉइस यह है कट ऑफ
सामान्य 246
Bc1 246
Bc2 246
ईडब्ल्यूएस 246
अनुसूचित जनजाति 224
अनुसूचित जाति 236

कैटिगरी वाइज सफल अभ्यर्थी
सामान्य 1972
Bc1 1420
Bc2 के 1009
ईडब्ल्यूएस 512
अनुसूचित जनजाति 1590
अनुसूचित जाति 508

महिला 1159 और दिव्यांग 201 सफल
जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा में 1159 महिला अभ्यर्थियों का चयन किया गया है। वही आदिम जनजाति के 16 खेलकूद कोटा से 60 का चयन किया गया है। जबकि दिव्यांग केटेगरी से 201 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है। इसमें दृष्टि दिव्यांग 62 बधिर दिव्यांग 46 चलन दिव्यांग 45 और बौद्धिक दिव्यांग 48 शामिल है।

इन पदों के लिए हो रही है परीक्षा

1. डिप्टी कलेक्टर – 207 पद
2. पुलिस उपनिरीक्षक -35 पद
3. राज्य कर अधिकारी -56 पद
4. सहायक कुलसचिव -08 पद
5. श्रम अधीक्षक -14 पद
6. जिला समन्वयक -01 पद
7. जेल अधीक्षक -02 पद
8. झारखण्ड शिक्षा सेवा श्रेणी-2 -10 पद

9. इंस्पेक्टर उत्पाद -03 पद
10. परिवीक्षा अधिकारी -06 पद

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *