National Youth Day 2024: राष्ट्रीय युवा दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित किये गये विजेता

National Youth Day 2024: स्वामी विवेकानन्द का जन्म दिवस प्रत्येक वर्ष राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है। शुक्रवार को राष्ट्रीय युवा दिवस पर पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद एवं युवाकार्य विभाग अंतर्गत खेलकूद एवं युवाकार्य निदेशालय के तत्वावधान में आड्रे हाउस में राज्य स्तरीय राष्ट्रीय युवा दिवस कार्यक्रम का आयोजन 11 जनवरी को किया गया। इसमें झारखंड के उत्तरी छोटानागपुर, दक्षिणी छोटानागपुर, पलामू, संथाल परगना एवं कोल्हान प्रमंडल से चयनित 75 प्रतिभागियों ने पेंटिंग, युवा संसद, निबंध लेखन, क्विज एवं भाषण प्रतियोगिताओं में भाग लिया।

खेलकूद एवं युवाकार्य निदेशालय के उप निदेशक मनीष कुमार, अवर सचिव राजेश तिवारी, रांची जिला खेल पदाधिकारी शिवेन्द्र कुमार सिंह, देवघर जिला खेल पदाधिकारी संतोष कुमार, सरायकेला-खरसावां जिला खेल पदाधिकारी अमित कुमार, चतरा जिला खेल पदाधिकारी तुषार राय, और संचालक प्रो डॉ कमल बोस ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।

समापन समारोह के मुख्य अतिथि पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद एवं युवाकार्य विभाग के सचिव मनोज कुमार एवं विशिष्ट अतिथि निदेशक, खेल सुशांत गौरव थे। उन्‍होंने प्रतिभागियों को पुरस्कार राशि दिया।

प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार 20,000, द्वितीय पुरस्कार 15,000 और तृतीय पुरस्कार 10,000 रुपये दिया गया।

सफल प्रतिभागियों की सूची इस प्रकार हैः-
पेंटिंग –
प्रथम स्थान – सरस्वती सुंडी – चाईबासा (कोल्हान)
द्वितीय स्थान – विकास महतो – साहेबगंज (संथाल परगना)
तृतीय स्थान – कोमल भारती – धनबाद (उत्तरी छोटानागपुर)
निबंध लेखन –
प्रथम स्थान – पार्वती हेस्सा – चाईबासा (कोल्हान)
द्वितीय स्थान – मयूर माला – हजारीबाग (उत्तरी छोटानागपुर)
तृतीय स्थान – आस्था कुमारी – राँची (दक्षिणी छोटानागपुर)
क्विज प्रतियोगिता –
प्रथम स्थान – शिव शंकर दयाल – पलामू (पलामू)
द्वितीय स्थान – सोनम कुमारी – राँची (दक्षिणी छोटानागपुर)
तृतीय स्थान – मो० तालीब – दुमका (संथाल परगना)
युवा संसद –
प्रथम स्थान – नुपूर माला – हजारीबाग (उत्तरी छोटानागपुर)
द्वितीय स्थान – प्रणव राम तिवारी – राँची (दक्षिणी छोटानागपुर)
तृतीय स्थान – आयशा फातिमा – राँची (दक्षिणी छोटानागपुर)
भाषण प्रतियोगिता –
प्रथम स्थान – अंजली मिश्रा – राँची (दक्षिणी छोटानागपुर)
द्वितीय स्थान – स्नेहा सिंह – हजारीबाग (उत्तरी छोटानागपुर)
तृतीय स्थान – आयशा फातिमा – राँची (दक्षिणी छोटानागपुर)

न्यूज डेस्क/ समाचार प्लस – झारखंड-बिहार

यह भी पढ़ें: Jharkhand: 11 जिलों की शिक्षा को बनायेगी डिजिटल, कोल इंडिया की अच्छी पहल

National Youth Day 2024

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *