Jharkhand: 13-14 मार्च फिर बदलेगा मौसम, कई जिलों में बारिश की सम्भावना

Jharkhand: Weather will change again on March 13-14, rain possible in many districts

झारखंड में बार-बार मौसम बदल रहा है। इस बदलते मौसम के बीच कभी गर्मी पड़ने लगती है, तो बीच-बीच में बारिश भी हो जाती है। हाल ही में झारखंड में ओलों के साथ बारिश हुई है। जिसमें फसलों को भी नुकसान पहुंचा था। मौसम थोड़ा गर्म होना शुरू हुआ ही था कि जानकारी आ रही है कि 13 और 14 मार्च को मौसम में फिर बदलाव आयेगा और एक बार फिर बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार, 12 मार्च तक झारखंड का मौसम साफ रहेगा। दिन की धूप गर्मी का एहसास कराती रहेगी। लेकिन इसके बाद राज्य के कुछ हिस्सों में मौसम में बदलाव देखा जायेगा और वहां बारिश की भी संभावना है। सरायकेला खरसावां, सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, खूंटी, रांची, रामगढ़, लोहरदगा, गुमला, हजारीबाग, बोकारो जिलों में मौसम का यह बदलाव देखा जायेगा। मौसम विभाग के अनुसार, 13 मार्च को इन जिलों में बारिश के साथ वज्रपात की भी संभावना है।

न्यूज डेस्क/ समाचार प्लस – झारखंड-बिहार

यह भी पढ़ें: बिहार की मैथिली ठाकुर, कथावाचक जया किशोरी समेत कई युवाओं को पीएम ने दिया रचनाकार पुरस्कार

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *