Jharkhand weather update: झारखंड में 7 मार्च तक मौसम का बदला रहेगा मिजाज, यहां होगी तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि, येलो अलर्ट जारी 

image source: social media

Jharkhand weather update: झारखंड में पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम में  बदलाव दिख रहा है।  इस की वजह से  7 मार्च तक रांची सहित राज्य के विभिन्न हिस्सों में बारिश होने के आसार हैं। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक राज्य के कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की भी संभावना है।  वहीं बारिश-ओलावृष्टि से तापमान में उतार चढ़ाव संभव है।

छह-सात तक बारिश संभव

मौसम पूर्वानुमान के अनुसार तीन -चार मार्च को  बारिश का अनुमान है। इस दौरान  पलामू गढ़वा, और लातेहार में ओलावृष्टि की संभावना है। इसे लेकर मौसम विभाग की ओर से येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। पश्चिम विक्षोभ का असर राज्य में छह-सात मार्च तक रहने का पूर्वानुमान है.

8 मार्च से मौसम होगा सामान्य

मौसम विभाग के अनुसार तीन और चार मार्च को हवा की गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे हो सकती है। पांच मार्च को बादल छाए रहेंगे। छह मार्च को बारिश के आसार हैं।  सात मार्च को बादल छाए रह सकते हैं। आठ मार्च से मौसम सामान्य होने की उम्मीद हैं।

न्यूज़ डेस्क / समाचार प्लस, झारखंड- बिहार

ये भी पढ़ें : धनबाद, चतरा और गिरिडीह सीट पर क्यों है सस्पेंस? पुराने चेहरों पर भरोसा या नए पर दांव

 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *