Jharkhand Weather Update: झारखंड में झमाझम वर्षा से गिरा पारा, आज भी बारिश-वज्रपात का ALERT

Jharkhand Weather Update

Jharkhand Weather Update: रांची समेत झारखंड के कई हिस्सों में सोमवार रात से शुरू हुई बारिश मंगलवार दोपहर तक जारी रही। बारिश के कारण दिन का पारा 9 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया. पिछले 25 घंटों में रांची में 12 मिमी बारिश दर्ज की गई. घने बादलों के कारण रात के न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी हुई है, जो 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. जमशेदपुर में 1 मिमी और डालटनगंज में 8 मिमी बारिश हुई है. मौसम विज्ञान केंद्र रांची के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया है कि पश्चिमी विक्षोभ के असर से रांची समेत पूरे झारखंड में बारिश हो रही है. 14 और 15 फरवरी को भी मेघ गर्जन के साथ बारिश और वज्रपात की चेतावनी जारी की गई है.

आने वाले दिनों में मौसम का पूर्वानुमान:

14 फरवरी: मेघ गर्जन के साथ वज्रपात और हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश। अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस।

15 फरवरी: हल्के दर्जे की बारिश। अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस।

16 फरवरी: सुबह में कोहरा, बाद में आसमान साफ। अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस.

17 फरवरी: आसमान साफ, मौसम शुष्क। अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस.

ये भी पढ़ें: बसंत पंचमी आज, जानें क्या है सरस्वती पूजन का शुभ मुहूर्त और विधि?

Jharkhand Weather Update

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *