Jharkhand Weather Update: रांची समेत इन जिलों में घने कोहरे का दिखेगा असर, झारखंड में आज भी होगी बारिश, वज्रपात के लिए ALERT

Weather Jharkhand

Jharkhand Weather Update: झारखंड के अधिकांश हिस्सों में पिछले 24 घंटों के दौरान बारिश और ओलावृष्टि हुई। रांची में भी बुधवार की देर शाम अचानक मौसम का मिजाज बदला। तेज हवा और गर्जन के साथ झमाझम बारिश हुई। कई स्थानों पर ओलावृष्टि भी हुई। करीब सात बजे बारिश शुरू हुई, जो देर रात तक रुक-रुक कर होती रही। गुरुवार को भी कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। बारिश और ओलावृष्टि ने चान्हो और मांडर के इलाके में भारी तबाही मचाई। बारिश के साथ ओला के गिरने से जहां किसानों के सैकड़ों एकड़ खेतों में लगी सब्जियों की फसल बर्बाद हो गई। वहीं सैकड़ों घरों को भी नुकसान पहुंचा है। कई गांवों में भारी ओलावृष्टि से सैकड़ों खपरैल घर तबाह हो गए।

आने वाले दिनों में मौसम का पूर्वानुमान:

15 फरवरी: सुबह में कोहरा, बाद में आसमान साफ। अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस.

16 फरवरी: आसमान साफ, मौसम शुष्क। अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस.

ये भी पढ़ें: रांची के JSCA स्टेडियम में 23 फरवरी से भारत और इंग्लैंड के बीच चौथा टेस्ट मैच, जानिये कैसे और कितने में मिलेगी टिकट

ये भी पढ़ें: रांची में दिनदहाड़े 14 लाख की लूट, गोंडा थाना के पास गाड़ी का शीशा तोड़कर ले उड़े पैसे

Jharkhand Weather Update

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *