Jharkhand Irfan Ansari: कुछ कहता है इरफान अंसारी का यह पोस्ट! कहीं दिल का यह दर्द Race से बाहर होने का तो नहीं?

Jharkhand: This post of Irfan says something! Is there any heartache?

Jharkhand Irfan Ansari: जामताड़ा के कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी के दिल का दर्द उभरता है, तभी उन्होंने X पर उन्हें लफ्जों में उकेरा है। पोस्ट में तो उन्होंने चंद शब्द कहे हैं, लेकिन, लगता है उसके मायने गहरे हैं। पहले देख लें कि कांग्रेस विधायक ने कहा क्या है, फिर तलाशते हैं कि उसके मायने क्या हैं।

इरफान अंसारी का X पर पोस्ट-

‘ये दुनिया बाजार गद्दारों का है साहब यहाँ हुनर के नहीं चापलूसी के सिक्के चलते है।‘

इरफान साहेब ने बात इतनी ही कही है। अब आप ही कहिये, कोई इतनी बड़ी बात यूं ही कहता है? दिल की गहराइयों से निकली है यह बात। बात उनके लिए जिन्हें वह अपना कहते हैं, बात उनके लिए जिनसे उन्होंने बड़ी-बड़ी उम्मीदें भी पाल रखी थीं। और न जाने क्या-क्या… व्यर्थ की कहानी कहने से अच्छा है उस मुद्दे पर ही आ जायें जिसके लिए इरफान अंसारी ने इतनी बड़ी बात कह दी है।

यह तो सभी को पता है कि इस समझ झारखंड राजनीतिक उलझनों में उलझा हुआ है। हेमंत सोरेन की सरकार जाने के बाद चम्पाई सोरेन सरकार के मोर्चे पर आ चुके हैं। अब सरकार चलाने के लिए सिपहसालारों की जरूरत तो होती है, कहने का मतलब मत्रिमंडल। झारखंड सरकार में मंत्रिमंडल गठन के लिए की कवायदें चल रही हैं। कई विधायक इस उम्मीद में हैं, शायद उनकी किस्मत में छींका टूट जाये। ऐसे ही उम्मीदवारों में जामताड़ा विधायक इरफान अंसारी भी हैं। इन्होंने तो भरी महफिल में अपने नाम का इजहार भी कर दिया था। ये किस पोस्ट के लिए फिट हैं, वह भी बता दिया था…

शायद उनका दिल टूट गया है…

न्यूज डेस्क/ समाचार प्लस – झारखंड-बिहार

यह भी पढ़ें: सोनिया गांधी का नया ठिकाना राज्यसभा! राहुल-प्रियंका की उपस्थिति में भरा पर्चा

Jharkhand Irfan Ansari

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *