Jharkhand: कल से कई जिलों में बारिश की सम्भावना, लू भी चलेगी राज्य में

Jharkhand: Possibility of rain in many districts from tomorrow, heat wave will also prevail in the state

मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि अगले दो-तीन दिन झारखंड में मौसम का मिलाजुला रूप देखने को मिलेगा। 19 जून से राज्य के कुछ जिलों में बारिश भी होगी वहीं कई जिलों में लू भी चलेगी। बारिश और वज्रपात भी हो सकता है। मौसम केंद्र के अनुसार राज्‍य में अगले 3 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होगी।

मौसम विभाग के अनुसार राज्‍य के पूर्वी, दक्षिणी एवं निकटवर्ती मध्‍य भागों में कुछ स्‍थानों पर 21 मई को गर्जन के साथ हल्‍की बारिश होने की संभावना है। इसका असर पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, सिमडेगा, साहिबगंज, गोड्डा, पाकुड़, दुमका, देवघर, जामताड़ा, धनबाद, बोकारो, कोडरमा, हजारीबाग, गिरिडीह, रामगढ़, लोहरदगा, रांची, गुमला, खूंटी जिले में देखने को मिलेगा।

न्यूज डेस्क/ समाचार प्लस – झारखंड-बिहार

यह भी पढ़ें: पांचवें चरण का चुनाव प्रचार खत्म, 8 राज्यों की 49 सीटों पर खड़े हैं कई दिग्गज, झारखंड भी है तैयार

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *