Jharkhand politics: उपचुनाव के नतीजों ने बढ़ायी झारखंड BJP की टेंशन, रणनीति तैयार करने में जुटी पार्टी

Jharkhand politics: इस साल के अंत तक झारखंड विधानसभा का चुनाव होना है, जिसको लेकर पार्टी ने अपनी ओर से एक आंतरिक सर्वे कराया।जिसने बीजेपी की चिंता बढ़ा दी है। रिपोर्ट के अनुसार मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों में बीजेपी को सिर्फ 15 से 20 सीटों पर ही मिलने की बात सामने आई है। यही कारण है कि लोकसभा चुनाव के तुरंत बाद केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान को विधानसभा चुनाव प्रभारी और असम के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा को सह प्रभारी नियुक्त किया गया। दोनों नेताओं को चुनाव के पहले की आवश्यक तैयारियों की जिम्मेदारी सौंपी गई हैं। अब बीजेपी लगातार राज्य में रणनीति तैयार करने में जुट गयी है।(Jharkhand politics)

शिवराज सिंह चौहान ने सरकार पर साधा निशाना 

इसी क्रम में चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान ने  रांची में रविवार को मीडिया से बातचीत करते हुए हेमंत सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने  सरकार पर जनता से वादा खिलाफी करने और छलने का आरोप लगाया और कहा कि करीब पांच साल इस सरकार के होने को हैं। सरकार ने 2019 में चुनाव के समय संकल्प पत्र जारी करते कहा था- बदलो सरकार, पाओ अधिकार. सरकार बदल भी गयी पर लोगों को अधिकार, न्याय यह अब तक नहीं दे सकी है। अब चुनाव के समय इस ठगबंधन सरकार की हकीकत जनता के सामने भाजपा ले जाने की तैयारी कर रही है।

 विधानसभा उपचुनाव परिणाम भी निराश करने वाले 

लोकसभा चुनाव 2024 में भी बीजेपी-एनडीए को झारखंड में तगड़ा झटका लगा है । वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी-एनडीए गठबंधन ने राज्य की 14 में से 12 सीटों पर जीत हासिल की जिसने राज्य में पार्टी की चिंता बढ़ा दी है। वही 7 राज्यों में हुए विधानसभा उपचुनाव परिणाम भी बीजेपी के प्रतिकूल रहा है। जिसमें 10 सीटें जीतकर इंडिया ब्लॉक ने 2 सीट जीतने वाली बीजेपी को बड़ा झटका दिया है। इस नतीजे से इंडिया ब्लॉक के हौसले बुलंद हैं। खासकर झारखण्ड में इसे आगामी विधानसभा चुनाव के लिए बूस्टर की तरह माना जा रहा है। ऐसे में भाजपा अब और सतर्क हो गई है और राज्य में संगठन को मजबूती देने में जुट गई है। इसको लेकर भाजपा प्रदेश कमेटी 6 जुलाई से विधानसभा वार कार्यकर्ता अभिनंदन और विजय संकल्प सभा का आयोजन कर रही है। इस दौरान कार्यकर्ताओं से राज्य में होने वाले आगामी चुनाव पर चर्चा की जा रही है। पार्टी की ओर से झारखंड में विधानसभा चुनाव अक्टूबर में कराने की तैयारी जोरों से चल रही है।

न्यूज़ डेस्क/ समाचार प्लस, झारखंड- बिहार 

ये भी पढ़ें : Chakradharpur कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में पैसे लेकर नामांकन करने का आरोप, विधायक सुखराम उरांव ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

 

 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *