Jharkhand Weather: 15 फरवरी तक खराब मौसम से राहत नहीं, कई जिलों में ओलावृष्टि की सम्भावना

Jharkhand Weather, ranchi weather, weather update

Jharkhand Weather: पश्चिम विक्षोभ का असर झारखंड पर पूरी तरह दिख रहा है। इसके असर से झारखंड के सभी जिलों में वज्रपात के साथ बारिश हो रही है। कहीं मध्यम तो कही तेज बारिश का असर देखा जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम की जो स्थिति बनी हुई है, उसका असर 15 फरवरी तक रहेगा। 16 फरवरी से मौसम के साफ होने की उम्मीद है। राजधानी रांची की बात करें तो सोमवार शाम को शुरू हुई बारिश मंगलवार तक जारी थी। रांची में पिछले 24 घंटों में 6 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गयी है।

कुछ जिलों में हो सकती है ओलावृष्टि

मौसम केंद्र के प्रभारी वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि राज्य के कई जिलों में ओलावृष्टि हो सकती है। अभिषेक आनन्द के अनुसार, मंगलवार को पलामू प्रमंडल में ओलावृष्टि हो सकती है। मौसम विभाग ने वहां के लिए अलर्ट भी जारी कर दिया है। रांची, हजारीबाग, गुमला, रामगढ़, कोडरमा और लोहरदगा में भी ओलावृष्टि होने की संभावना है।

लगातार बारिश से गिरेगा तापमान

मौसम विभाग ने रांची, पलामू, हजारीबाग, गुमला, सिमडेगा, रामगढ़, जमशेदपुर, गिरिडीह, बोकारो, धनबाद, देवघर, जामताड़ा, कोडरमा और लोहरदगा में बारिश की संभावना जतायी है। बारिश के बाद तापमान फिर से नीचे गिर सकता है। सोमवार को न्यूनतम तापमान 16 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था। आने वाले दिनों में यह तापमान 13 डिग्री तक दर्ज हो सकता है।

न्यूज डेस्क/ समाचार प्लस – झारखंड-बिहार

यह भी पढ़ें: Bihar: तेजस्वी यादव ने मांफी तो सुप्रीम कोर्ट ने दे दी राहत, गुजरातियों को कहा था ठग

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *