Kalpana Soren Y Security: राजनीति में उतरते ही कल्पना सोरेन को मिल गयी वाई सुरक्षा, पर क्यों?

Jharkhand: Kalpana Soren got Y security as soon as she entered politics

Kalpana Soren Y Security: विशेष शाखा के पुलिस महानिरीक्षक की अध्यक्षता में झारखंड सुरक्षा वर्गीकरण समिति की बैठक में झारखंड के विशिष्ट व्यक्तियों की सुरक्षा-व्यवस्था की समीक्षा की गयी और उनकी श्रेणी निर्धारित की गयी। झारखंड के राज्यपाल, मुख्यमंत्री, पूर्व मुख्यमंत्री समेत कई विशिष्ठ व्यक्तियों को विभिन्न सुरक्षा श्रेणियों से कवर किया गया। इन नामों में एक एक चौंकाने वाला नाम झारखंड की पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन का भी है। यह चौंकाने वाला नाम इसलिए है, क्योंकि राजनीतिक रूप से कल्पना सोरेन स्थापित नाम नहीं है। कल्पना सोरन ने अभी राजनीति में कदम ही रखा है। कल्पना सोरेन को वाई सुरक्षा प्रदान की गयी है।

बता दें कि खतरे की गंभीरता को देखते हुए नेताओं या विभिन्‍न क्षेत्रों की हस्तियों को सरकार और पुलिस द्वारा प्रदान सुरक्षा प्रदान करती है। इनमें वाई श्रेणी की सुरक्षा में 11 सुरक्षाकर्मी होते हैं, जिनमें एक या दो कमांडो और पुलिस कर्मचारी भी होते हैं। इसके तहत दो निजी सुरक्षा अधिकारियों का ऑफर भी किया जाता है। सुरक्षा की जिम्‍मेदारी निभाने वालों में एनएसजी कमांडो से लेकर अन्‍य एजेंसियों से जुड़े जवान व अधिकारी शामिल होते हैं, जिनकी तैनाती खतरों को देखते हुए की जाती है।

कल्पना सोरेन चूंकि पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी है, इसलिए राजनीति पहचान नहीं होते हुए भी वह विशिष्ठ की श्रेणी में आती हैं। यहां यह भी बता दें कि ताजा जारी सुरक्षा श्रेणी में पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को जेड प्लस सुरक्षा प्रदान की गयी है। उस लिहाज से कल्पना सोरेन सुरक्षा की विशिष्ठ श्रेणी में स्वतः ही आ जाती हैं।

कल्पना सोरेन इन दिनों झारखंड की राजनीति में खबरों में बनी हुई हैं। गिरिडीह में झारखंड मुक्ति मोर्चा के स्थापना दिवस पर जनसभा को सम्बोधित करते हुए राजनीति-प्रवेश कर चुकी हैं। इतना ही नहीं उसके बाद से कुछ जनसभाओं में भी उनकी उपस्थिति रही है। कुल मिलाकर वह सक्रिय राजनीति में प्रवेश कर चुकी हैं। हो सकता है आगे वह विधानसभा या लोकसभा के चुनावों में या तो सक्रिय राजनीति में उतर जायें। ऐसा नहीं भी होता है तो भी वह झामुमो के लिए स्टार प्रचारक के रोल में अवश्य नजर आयेंगी। इसलिए कल्पना सोरेन को राजनीति में उतरने के कारण नहीं, बल्कि पूर्व सीएम हेमंत के कारण उन्हें वाई सुरक्षा प्रदान की गयी है।

न्यूज डेस्क/ समाचार प्लस – झारखंड-बिहार

यह भी पढ़ें: झारखंड के राज्यपाल और मुख्यमंत्री को जेड प्लस सुरक्षा, मुख्य न्यायाधीश को जेड श्रेणी में

Kalpana Soren Y Security

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *