Jharkhand: गिरिनाथ सिंह फिर से राजद में लौटे, भाजपा से की घर वापसी, पलामू से चुनाव लड़ने की अटकलें

Jharkhand: Girinath Singh again returns to RJD, returns home from BJP

पांच साल पहले राजद छोड़कर भाजपा में आये गढ़वा के दिग्गज नेता फिर से राजद में लौट आये हैं। पटना स्थित राजद कार्यालय में उन्होंने फिर से राजद की सदस्यता ग्रहण की। गिरिनाथ सिंह की राजद में वापसी झारखंड लोकसभा चुनाव के लिए काफी अहम मानी जा रही है। समझा जा रहा है पलामू से लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए ही उनकी घर वापसी करायी गयी है। राजद की सदस्यता ग्रहण करने के बाद बिहार प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने उनका पार्टी में स्वागत किया। गिरिनाथ सिंह की घर वापसी की अटकलें पहले से ही लग रही थी। 30 मार्च को गिरिनाथ सिंह ने लालू यादव से मुलाकात की थी, तभी से राजद में शामिल होने की अटकलें लग रही थीं। पलामू से लोकसभा चुनाव लड़ने की अटकलें तो हैं ही, लेकिन राजद उन्हें चतरा लोकसभा से भी चुनाव लड़ा सकता है।

गिरिनाथ सिंह का राजनीतिक सफर
  • गिरिनाथ सिंह गढ़वा से चार बार विधायक रह चुके हैं।
  • गिरिनाथ झारखंड राजद के प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं।
  • गिरिनाथ 25 मार्च, 2019 को राजद से इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल हो गये थे। केन्द्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने गिरिनाथ सिंह को भाजपा की सदस्यता दिलाई थी।

न्यूज डेस्क/ समाचार प्लस – झारखंड-बिहार

यह भी पढ़ें: झारखंड में 7-5-1-1 का फॉर्मूला फेल, लोकसभा चुनाव में इंडी घटक किस ओर?

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *