Jharkhand: महेन्द्र सिंह धोनी को राम लला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह का मिला निमंत्रण

Jharkhand: Dhoni received invitation for the life consecration ceremony of Ram Lalla.

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी (MS Dhoni) को अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण मिल गया है। झारखंड के भाजपा पदधारियों ने धोनी से मिलकर उन्हें निमंत्रण पत्र सौंपा है। इस मौके पर बीजेपी प्रदेश संगठन के मंत्री कर्मवीर सिंह भी उपस्थित थे। बीजेपी के रांची जिला महानगर महासचिव वरुण सिंह ने बताया कि 22 जनवरी को अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने का निमंत्रण देकर धोनी से समारोह में शामिल होने का आग्रह किया गया। अयोध्या समारोह का निमंत्रण पाकर धोनी ने आभार व्यक्त किया।

न्यूज डेस्क/ समाचार प्लस – झारखंड-बिहार

यह भी पढ़ें: Jharkhand: तो क्या गीता कोड़ा जायेंगी जेल, HC 19 जनवरी को सुनायेगा फैसला, नही भरा था आयकर रिटर्न

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *