Jharkhand: 1 अप्रैल से बदल जायेगा अदालतों का समय, सुबह 7.00 बजे से बैठेंगी अदालतें

Jharkhand: Court timings will change from April 1

झारखंड की सभी जिला अदालतों में सुनवाई का समय बदल 1 अप्रैल से बदल रहा है। यह बदलाव बढ़ती गर्मी के कारण किया जा रहा है। फ़िलहाल झारखंड की निचली अदालतों में डे कोर्ट में चल रहे है, लेकिन यह व्यवस्था सोमवार यानी 1 अप्रैल से बदल जाएगी। रांची सिविल कोर्ट समेत झारखंड के सभी जिला न्यायालयों में 1 अप्रैल से मॉर्निंग कोर्ट में मुकदमों की सुनवाई शुरू हो जाएगी। इस सम्बंध में झारखंड हाईकोर्ट ने पत्र जारी कर मॉर्निंग कोर्ट की सूचना जारी कर दी है। मॉर्निंग कोर्ट में अदालती कामकाज सुबह 7 बजे से शुरू हो जायेंगे। कोर्ट का समय दोपहर 12 बजे तक निर्धारित किया गया है। यह व्यवस्था 29 जून तक चलेगी।

न्यूज डेस्क/ समाचार प्लस – झारखंड-बिहार

यह भी पढ़ें: नकली ‘कल्पना सोरेन’ को फॉलो कर रहे कई बड़े नेता! कल्पना की शिकायत के बाद भी चालू है फर्जी अकाउंट

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *