Jharkhand: चम्पाई सोरेन सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार 16 फरवरी को, मंत्रियों के नाम तय!

Champai Soren 3

झारखंड की चम्पाई सोरेन सरकार 16 फरवरी को मंत्रिमंडल का विस्तार करने जा रही है। 2 फरवरी को चम्पाई सोरेन ने झारखंड के 12वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण किया था। उनके साथ कांग्रेस विधायक आलमगीर आलम और राजद विधायक सत्यानन्द भोक्ता ने मंत्रिपद की शपथ ली थी। शपथ ग्रहण के बाद मुख्यमंत्री ने कहा था कि 7 फरवरी तक मंत्रिमंडल का विस्तार कर लिया जायेगा। खबरों के अनुसार बुधवार यानी 7 फरवरी को यह लगभग तय हो गया है कि मंत्रिमंडल में कौन-कौन से विधायक शामिल होंगे। राजद के सत्यानन्द भोक्ता के बाद झामुमो के मंत्रियों के नाम तय हो चुके हैं, कांग्रेस के मंत्रियों के नाम भी शाम अथवा रात तक तय हो जायेंगे। गुरुवार को सभी मंत्री शपथ ग्रहण करेंगे। शपथ ग्रहण राजभवन के बिरसा मंडप में होगा। चम्पाई मंत्रिमंडल ने कुछ नये चेहरों के शामिल किये जाने की उम्मीद है।

न्यूज डेस्क/ समाचार प्लस – झारखंड-बिहार

यह भी पढ़ें: केजरीवाल 17 फरवरी को ईडी कार्यालय में हाजिर हों! राउज एवेन्यू स्थित कोर्ट ने दिया आदेश

 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *