पूर्वी क्षेत्र खेलो इंडिया महिला योगासन लीग प्रतियोगिता में झारखंड बना सेकंड रनर अप

Women’s Yoga League Competition: बिहार में पूर्वी क्षेत्र खेलो इंडिया महिला योगासन लीग प्रतियोगिता का तीन दिवसीय आयोजन 22 से 24 अगस्त तक पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कंपलेक्स कंकड़बाग में हुआ.  बिहार योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन के तत्वावधान में यह प्रतियोगिता भारत सरकार के स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ.

प्रतियोगिता में ईस्ट जोन के बिहार समेत 11 अन्य राज्यों झारखंड, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, मणिपुर, मिजोरम, नगालैंड ,त्रिपुरा, सिक्किम ,पश्चिम बंगाल और उड़ीसा से लगभग 500 महिला खिलाड़ियों भाग लिया.

झारखंड के बच्चों ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन देते हुए सेकंड रनर अप बना और  मेडल के साथ कैश प्राइज भी प्राप्त किया. बच्चों के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन में झारखंड टीम के कोच ममता कुमारी और रितिका जोशी का महत्वपूर्ण योगदान रहा.

टीम मैनेजर के रूप में निभा कुमारी और  मधु शर्मा का भी योगदान रहा बच्चों के रांची आगमन के पश्चात योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन आफ झारखंड के अध्यक्ष संजय सिंह ,सचिव विपिन पांडेय, कोषाध्यक्ष मनोज तिवारी और झारखंड के तकनीकी पदाधिकारी प्रशांत सिंह, चंदू कुमार , डॉ. एस.के. घोषाल, सोनाली सरकार, संतोषी कुमारी प्रहलाद भगत एवं अमिया अंशु ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें पुष्प कुछ देकर बधाई दी.  प्रतियोगिता में पांचवें स्थान तक के सभी प्रतिभागियों को राष्ट्रीय स्तर के प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए चयनित किया गया है.

 न्यूज़ डेस्क/ समाचार प्लस, झारखंड- बिहार 

 ये भी पढ़ें : श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के देश-विदेश में हैं विविध रंग, कहीं भक्ति का भाव, कहीं होती है लीला

 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *