झारखंड को भी मोदी 3.0 सरकार में मिलेगा इनाम, कुछ नाम भी आ रहे सामने

नरेंद्र मोदी रविवार को तीसरी बार प्रधानमंत्री पद के रूप में शपथ ग्रहण करने वाले हैं। मोदी के शपथ ग्रहण के साथ इस समय सबसे ज्यादा जिस बात की चर्चा हो रही है वह है उनके कैबिनेट की।आखिर उनके मंत्रिपरिषद में कौन-कौन नेता हो सकते हैं। बिहार, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, ओडिशा के सांसदों के नामों पर चर्चा हो रही है, ऐसे में नौ सांसद देने वाला झारखंड भला कैसे पीछे रह सकता है। मोदी कैबिनेट में झारखंड के भी कई सांसदों के नाम भी इस चर्चा में आगे हैं।

झारखंड में 8 भाजपा और एक आजसू के सांसदों ने एनडीए की सदस्य संख्या बढ़ाई है। जहां तक केन्द्रीय कैबिनेट में इनके आने की बात है तो इनमें से कुछ नाम भी सामने आ रहे हैं। झारखंड से एक मात्र महिला सांसद कोडरमा से अन्नपूर्णा है, जो लगातार दूसरी बार सांसद बनी हैं। उनके नाम को पक्का माना जा रहा है। गिरिडीह को फतह करने वाले आजसू के चन्द्र प्रकाश चौधरी को भी इनाम मिलना तय है। चन्द्र प्रकाश चौधरी का केन्द्रीय मंत्री बनने इसलिए भी तय है कि इसी साल झारखंड विधानसभा चुनाव होने हैं। इस चुनाव में महतो-कुर्मी वोट को साधना भी भाजपा के लिए जरूरी है। यही काम जमशेदपुर से चुनाव जीते विद्युत वरण महतो  भी करेंगे। पलामू के सांसद विष्णु दयाल राम भी जीते हैं। इनके भी नाम की चर्चा केन्द्रीय कैबिनेट के लिए हो रही है। वीडी शर्मा आगे के चुनावों में एससी वोटरों को साधने में अपनी भूमिका निभा सकते हैं। इसके अलावा गोड्डा से भाजपा के निशिकांत दुबे लगातार चौथी बार सांसद बनने में सफल रहे हैं। निशिकांत दुबे की छवि एक आक्रामक सांसद की रही है।

न्यूज डेस्क/ समाचार प्लस – झारखंड-बिहार

यह भी पढ़ें: Modi 3.0 में सामने आने लगे हैं कैबिनेट मंत्रियों के नाम, किसी की होगी इंट्री, किसी की होगी छुट्टी

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *