7.5 तीव्रता के भूकम्प से हिला जापान, सुनामी का अलर्ट जारी, 15 फीट ऊंची उठीं लहरें

Japan shaken by 7.5 magnitude earthquake, tsunami alert issued

नये साल 2024 के आगमन के साथ जापान पर एक बड़ी प्राकृतिक आपदा यी है। सोमवार को उत्तरी मध्य जापान में 7.5 की तीव्रता का जोरदार भूकंप आया है। भूकंप की इतनी भीषण तीव्रता को देखते हुए जापान के मौसम विभाग ने इशिकावा, निगाटा और टोयामा प्रान्त के तटीय क्षेत्रों में सुनामी की चेतावनी जारी कर दी है। चेतावनी जारी करन से पहले ही जापान के तटीय क्षेत्रों में 15 फीट ऊंची उठती लहरें दिखायी दी हैं। इशिकावा प्रांत में वाजिमा शहर के तट पर एक मीटर से अधिक ऊंची लहरें उठीं। सुनामी की चेतावनी के बाद शाम करीब 4:10 बजे तक इस प्रांत के लोगों को तुरंत ऊंचे स्थानों पर जाने के लिए कहा गया है। बता दें आज से पहले गुरुवार को भी 2 भूकंप आए थे। इनमें एक भूकंप की तीव्रता 6.5, जबकि दूसरे भूकंप की तीव्रता 5.0 दर्ज की गई थी।

भूकंप से कई घर तबाह

भूकंप आने के बाद उसका असर दिखाने वाली कुछ फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आ रहे हैं, जिनमें कई घर टूट हुए नजर आ रहे हैं। टूटे हुए घरों में कई लोगों के फंसे होने की आशंका है। हालांकि, इस पर नुकसान को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन शक्तिशाली भूकंप को देखते ह ए इशिकावा प्रांत में सभी हाई-स्पीड ट्रेनें रोक दी गई हैं।

न्यूज डेस्क/ समाचार प्लस – झारखंड-बिहार

यह भी पढ़ें: इंडी गठबंधन दलों ने सीटों के गणित में कांग्रेस को उलझाया, कैसे निकालेगी समाधान?

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *