IPL 2024:  रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की जीत के बाद जगीं उम्मीदें, पर कितनी?

IPL 2024: Hopes raised after the victory of Royal Challengers Bangalore, but how much?

गुरुवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स पर 60 रनों की प्रभावशाली जीत दर्ज और दो अंक अर्जित किये। इस जीत के बाद बेंगलुरु के 12 मैच खेल कर कुल 10 अंक हो गये। बेंगलुरु और टीम के समर्थकों को उम्मीद लगने लगी है कि परिस्थितियां अगर उनके फेवर में हों तो टीम प्लेऑफ में पहुंच सकती है। मगर क्या वाकई सम्भव है? बेंगलुरु को भी दो मैच खेलने हैं और अगर वह अपने दोनों मैच जीत भी जाता है तो उसके कुल अंक 14 रहेंगे, बस 14 अंक! फिर बेंगलुरु कैसे पहुंचेगा प्लेऑफ में?

बेंगलुरु का प्लेऑफ में पहुंचना तभी सम्भव है जब सारी परिस्थितियां उसके अनुकूल और उसके हिसाब से तो टीम पहुंच सकती है, प्लेऑफ में। ताजा परिस्थितियों के अनुसार नाइट राईडर्स कोलकाता और राजस्थान रॉयल को बेंगलुरु प्लेऑफ से बाहर नहीं कर सकता। नम्बर 3 पर सनराइजर्स हैदराबाद और नम्बर 4 पर चेन्नई सुपर किंग्स में से किसी टीम को बेंगलुरु तभी बाहर कर सकता है, अगर इन दोनों के अंक बढ़े ही नहीं। मतलब बिना और कोई मैच जीते बगैर हैदराबाद के 14 अंक और चेन्नई के 12 अंक ही रह जायें। तब अपने दोनों मैच जीत कर बेंगलुरु 14 अंक के साथ अपनी सम्भावना तलाश सकता है। मगर यहां ध्यान देना होगा कि दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायन्ट्स के इस समय 12-12 अंक हैं। बेंगलुरु इन्हें कैसे रोकेगा? अभी कोलकाता, राजस्थान और चेन्नई को 3-3 मैच खेलने हैं। हैदराबाद, दिल्ली और लखनऊ को भी दो-दो मैच खेलने हैं। जब इतने सारे मैच अभी बचे हैं तो इन टीमों की हार-जीत होगी ही, अंक तालिका में बदलाव होगा ही, इसे बेंगलुरु तो बदल नहीं सकता!

बेंगलुरू के फेवर में शेष मैचों में अगर कुछ ऐसा हो

  • गुजरात टाइटन्स – चेन्नई सुपर किंग्स    (गुजरात जीते)
  • कोलकाता नाईट राइडर्स – मुम्बई इंडियन्स    (कोई भी टीम जीते)
  • चेन्नई सुपर किंग्स – राजस्थान रॉयल्स    (राजस्थान जीते)
  • रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु – दिल्ली कैपिटल्स    (बेंगलुरु जीते)
  • गुजरात टाइटन्स – कोलकाता नाइट राइडर्स    (कोई भी टीम जीते)
  • दिल्ली कैपिलट्स – लखनऊ सुपर जायंट्स    (लखनऊ जीते)
  • सनराइजर्स हैदराबाद – गुजरात टाइटन्स   (गुजरात जीते)
  • मुम्बई इंडियन्स – लखनऊ सुपर जायंट्स    (मुम्बई जीते)
  • रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु– चेन्नई सुपर किंग्स    (बेंगलुरु जीते)
  • सनराइजर्स हैदराबाद – पंजाब किंग्स    (पंजाब जीते)
  • राजस्थान रॉयल्स – कोलकाता नाईट राइडर्स    (कोई भी टीम जीते)

तब अंक तालिका कुछ इस प्रकार होगी

  1. कोलकाता नाइट राइडर्स 16+
  2. राजस्थान रॉयल्स 16+
  3. सनराइजर्स हैदराबाद 14
  4. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 14
  5. लखनऊ सुपर जायन्ट्स 14
  6. चेन्नई सुपर किंग्स 12
  7. दिल्ली कैपिटल्स 12

ऐसा कुल होगा तभी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 14 अंक लेने के बाद सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपर जायन्ट्स से बेहतर नेट रन रेट रख कर प्लेऑफ में पहुंच सकता है। क्या इतना कुछ सम्भव है, यह आप ही तय कीजिए।

न्यूज डेस्क/ समाचार प्लस – झारखंड-बिहार

यह भी पढ़ें: केंद्रीय गृहमंत्री Amit Shah आज झारखंड दौरे पर, खूंटी में चुनावी सभा को करेंगे संबोधित

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *