IPL 2024 Auction: Players को खरीदने के लिए किसकी जेब में कितने पैसे! 19 December को लगेगी खिलाड़ियों की बोली

IPL 2024 auction, ipl 2024, ipl 2024 auction news
IPL 2024 Auction के लिए 333 खिलाड़ियों की 19 दिसम्बर को बोली लगने वाली है। इस बोली के बाद तय हो जायेगा कि कौन-से खिलाड़ी किस टीम के साथ जलवा बिखेंरेगे। 19 दिसंबर को होने वाली नीलामी पहली बार देश से बाहर हो रही है।
दुबई में होने वाली आईपीएल नीलामी में देशी-विदेशी खिलाड़ियों में से 333 खिलाड़ियों को शॉर्टलिस्ट किया गया है, लेकिन इनमें से सिर्फ 77 खिलाड़ियों को ही खरीदा जा सकेगा। क्योंकि सभी 10 टीमों में 77 स्टॉल ही खाली हैं, इसलिए इतने ही खिलाड़ियों को खरीदा जा सकेगा। सबसे बड़ी बात यह है कि हर टीम के फ्रेंचाइजी के पास सीमित पैसे हैं, उन्हीं में से ही उन्हें खिलाड़ियों को खरीदना है।
यह उन पर तय है कि वे सस्ते खिलाड़ियों को खरीदते हैं या महंगे खिलाड़ियों को, पैसों और खिलाड़ियों की कीमत में तालमेल बिठाकर ही ‘खरीदारी’ करनी है। तो आइये देखते हैं कि दुबई के कोका-कोला एरिना में भारतीय समयानुसार अपराह्न 1.00 बजे शुरू होने वाली नीलामी में किस फ्रेंचाइजी के हाथ में कितने पैसे हैं और किस टीम में कितने स्लॉट खाली हैं।
किस टीम में कितने स्लॉट खाली
– चेन्नई सुपर किंग्स – 6 स्लॉट
– दिल्ली कैपिटल्स – 9 स्थान
– गुजरात टाइटंस – 8 स्लॉट
– कोलकाता नाइट राइडर्स – 12 स्लॉट
– लखनऊ सुपर जायंट्स – 6 स्लॉट
– मुंबई इंडियंस – 8 स्लॉट
– पंजाब किंग्स – 8 स्थान
– आरसीबी – 6 स्लॉट
– राजस्थान रॉयल्स – 8 स्थान
– सनराइजर्स हैदराबाद – 6 स्थान
किस टीम के पास कितनी राशि शेष राशि
– सनराइजर्स हैदराबाद- 34.00 करोड़
– कोलकाता नाइट राइडर्स- 32.70 करोड़
– चेन्नई सुपर किंग्स- 31.40 करोड़
– पंजाब किंग्स- 29.10 करोड़
– दिल्ली कैपिटल्स- 28.95 करोड़
– आरसीबी- 23.25 करोड़
– मुंबई इंडियंस- 17.75 करोड़
– राजस्थान रॉयल्स- 14.5 करोड़
– लखनऊ सुपर जाइंट्स- 13.15 करोड़
– गुजरात टाइटंस- 38.15 करोड़

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *