भारत का फाइनल में पहुंचने का सपना टूटा, जर्मनी 3-2 से जीता, फाइनल नीदरलैंड से

India's dream of reaching the final was shattered, Germany won 3-2,

1980 के बाद भारत के पेरिस ओलंपिक के फाइनल में पहुंचने का सपना टूट गया। भारत ने शानदार खेल दिखाने के बावजूद भारत जर्मनी से 2-3 से हार गया। इसके साथ भारत का हॉकी का गोल्ड जीतने का सपना टूट गया। अब भारत कांस्य पदक के लिए स्पेन से भिड़ेगी। बता दें की नीदरलैंड ने स्पेन को 4-1 से हराकर फाइनल में पहुंचा है।

भारत ने खेल के सातवें मिनट में गोल दागकर बढ़त हासिल कर ली थी। भारत को जर्मन डिफेंडरों की गलती से एक के बाद एक चार पेनल्टी कॉर्नर मिले और हरमनप्रीत ने गोल दागकर भारत को 1-0 से बढ़त दिला दी। पहला क्वार्टर पूरी तरह से भारत के पक्ष में रहा था। लेकिन दूसरे क्वार्टर में तीसरे मिनट गोल कर स्कोर 1-1 कर दिया। खेल के 27वें पेनल्टी स्ट्रोक गोल दागकर जर्मनी ने स्कोर को 2-1 कर दिया। तीसरे क्वार्टर में भारत ने स्कोर को 2-2 की बराबरी पर ला दिया। भारत ने पेनल्टी कॉर्नर 36वें मिनट में गोल किया। अभिषेक की हिट पर हरमनप्रीत ने हमेशा की तरह हिट लगाई, फिर सुखजीत ने गेंद को गोल में डाल दिया और स्कोर 2-2 से बराबर हो गया। चौथे क्वार्टर में 54वें मिनट में भारत 2-3 से पिछड़ गया। जर्मनी लेफ्ट फ्लैंक से मिली मदद से मिल्टकाउ ने गोल किया। इसके बाद भारत यह गोल बराबर नहीं कर पाया।

न्यूज डेस्क/ समाचार प्लस – झारखंड-बिहार

यह भी पढ़ें: इतिहास रचने के करीब विनेश फोगाट, पेरिस ओलंपिक के फाइनल में बनाई जगह, निगाहें अब गोल्ड पर

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *