World’s Most Powerful Passports: पहले से ज्यादा ताकतवर हुआ भारतीय पासपोर्ट, शीर्ष पर एक साथ 6 देश

Indian passport becomes more powerful than before, 6 countries together at the top Henley Passport Index

World’s Most Powerful Passports: भारत दुनिया में लगातार अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करा रहा है। भारत की अर्थव्यवस्था लगातार मजबूत हो रही है। ताजा खबर यह है कि दुनिया में भारत के पासपोर्ट की ताकत और बढ़ी है। विश्व के 194 देशों के पासपोर्ट अब इस लिस्ट में 80वें स्थान पर पहुंच गया है। इससे पहले भारतीय पासपोर्ट 83वें स्थान पर था। इस बार एक दिलचस्प स्थिति सामने आयी है। इस बार शीर्ष पायदान पर एक नहीं बल्कि 6 देश काबिज हैं। ये देश अपने नागरिकों को 194 स्थानों पर वीजा फ्री एंट्री की ताकत रखते हैं।

2023 में भारत इस लिस्ट में 83वें स्थान पर था। लिस्ट में तरक्की करके भारत 80वें स्थान पर आ गया है। 80वें स्थान पर भारत के साथ उज्बेकिस्तान का नाम भी शामिल है। बता दें, पाकिस्तान शीर्ष 100 देशों में भी शामिल नहीं है. जबकि चीन की रेंकिंग 62वीं।

हेनले पासपोर्ट इंडेक्स की 2024 की रैंकिंग के अनुसार पहले पायदान पर एक साथ फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान, सिंगापुर और स्पेन हैं। दूसरे स्थान पर फिनलैंड, दक्षिण कोरिया और स्वीडन हैं। इन तीन देशों के पासपोर्ट धारकों को 193 स्थानों पर वीजा फ्री एंट्री मिलती है। इसके बाद तीसरे स्थान पर ऑस्ट्रिया, डेनमार्क, आयरलैंड और नीदरलैंड्स, चौथा स्थान पर बेल्जियम, लक्समबर्ग, नॉर्वे, पुर्तगाल और ब्रिटेन का नाम शामिल है। और पांचवें स्थान पर ग्रीस, माल्टा और स्विट्जरलैंड हैं.

न्यूज डेस्क/ समाचार प्लस – झारखंड-बिहार

यह भी पढ़ें: Jharkhand: कैबिनेट सचिव ने साहिबगंज डीसी-CM प्रेस सलाहकार को समन पर ईडी से पूछा सवाल

World’s Most Powerful Passports

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *