सेना पर खर्च करने में भारत दुनिया में चौथा, SIPRI की रिपोर्ट में हुआ खुलासा

India fourth in the world in spending on army, SIPRI report revealed

एक रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि सेना पर खर्च करने के मामले में भारत दुनिया में चौथे स्थान पर है। यह रिपोर्ट Stockholm International Peace Research Institute (SIPRI) ने जारी की है। रिपोर्ट में कहा गया है कि पड़ोसी देश चीन के बढ़ते सैन्य खर्च और क्षेत्र में बढ़ते तनाव के कारण भारत ने अपना सैन्य खर्च काफी बढ़ा दिया है। इसके कारण वह दुनिया में चौथे स्थान पर आ गया है। हालांकि जहां जापान और ताइवान ने अपने सैन्य वजट में वृद्धि करते हुए 11 प्रतिशत का इजाफा किया है। वहीं, 2022 के मुकाबले 2023 में भारत ने अपनी सेना पर 4.2 प्रतिशत अधिक खर्च किया।

सैन्य खर्च में किस देश की क्या है स्थिति?

SIPRI की रिपोर्ट के अनुसार 2023 में सैन्य बजट में सबसे आगे अमेरिका है। दूसरे नंबर नंबर पर चीन और तीसरे स्थान पर रूस हैं। चौथे पायदान पर मौजूद भारत ने 2022 में भी सेना पर खर्च करने वाले देशों की लिस्ट में चौथे स्थान पर था। भारत ने पिछले साल 2023 में 83.6 बिलियन अमेरिका डॉलर खर्च किया।

किस देश ने किया कितना सैन्य खर्च?
  • यूक्रेन का सैन्य खर्च 51 प्रतिशत बढ़कर 64.80 बिलियन डॉलर
  • रूस का सैन्य वजट 24 फीसदी बढ़कर 109 अरब डॉलर
  • अमेरिका ने 2.3 प्रतिशत सैन्य बजट बढ़ाकर 916 बिलियन डॉलर
  • चीन ने 6 प्रतिशत बढ़ाकर 296 बिलियन डॉलर
  • दुनिया में हथियार खरीदने की होड़ मची हुई है। इस होड़ के कारण वैश्विक सैन्य खर्च 7% बढ़कर 2,443 बिलियन डॉलर हो गया।

न्यूज डेस्क/ समाचार प्लस – झारखंड-बिहार

यह भी पढ़ें: Jharkhand: खूंटी से भाजपा प्रत्याशी अर्जुन मुंडा ने भरा पर्चा, खूंटी में रोड शो करेंगे

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *