Jharkhand: हिमंत बिस्वा सरमा आज तमाड़ में अर्जुन मुंडा के लिए करेंगे जनसभा

Himanta Biswa Sarma will hold a public meeting for Arjun Munda in Tamar today.

असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्वा सरमा खूंटी लोकसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी अर्जुन मुंडा के पक्ष में प्रचार करने के लिए झारखंड आ रहे हैं। खूंटी लोकसभा क्षेत्र के तमाड़ में हिमंत बिस्वा एक जनसभा को संबोधित करेंगे। यह जनसभा रांची जिले के तमाड़ के रायडीह मोड़ स्थित अमलेसा मैदान में आयोजित की गयी है। अपराह्न 1:30 बजे हिमंत बिस्वा जनसभा को संबोधित करेंगे।

तमाड़ की इस जनसभा में नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी, लोकसभा प्रभारी डॉ रविंद्र कुमार राय, एनडीए प्रत्याशी और केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, खूंटी जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर गुप्ता, रांची जिला अध्यक्ष (ग्रामीण) सुरेंद्र महतो भी मौजूद रहेंगे।

न्यूज डेस्क/ समाचार प्लस – झारखंड-बिहार

यह भी पढ़ें: पीएम मोदी आज फिर झारखंड में, चतरा के सिमरिया में कालीचरण के लिए करेंगे जनसभा

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *