पत्नी Kalpana Soren को सीएम बनाने की अटकलों पर सीएम Hemant Soren ने दिया बड़ा बयान, जानिए पूरी बात

Hemant Soren News: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपनी पत्नी कल्पना सोरेन को गांडेय विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने की अटकलों को खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा है कि इसके पीछे भाजपा की कोरी कल्पना है। हेमंत सोरेन ने जोर देकर कहा कि इन अटकलों में रत्ती भर भी सच्चाई नहीं है।

निकट भविष्य में उनकी पत्नी के चुनाव लड़ने या उन्हें बागडोर सौंपने की संभावना का पूरा ताना-बाना भाजपा ने ही बुना है। भाजपा ने यह झूठी कहानी गढ़ी है।

उल्लेखनीय है कि ईडी के ताजा समन और झामुमो के गांडेय से विधायक सरफराज अहमद के सोमवार को अचानक इस्तीफे से अटकलें तेज हो गईं थी। भाजपा का दावा है कि सरफराज अहमद को पद छोड़ने के लिए मजबूर किया गया ताकि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपनी पत्नी कल्पना सोरेन को चुनाव लड़ा सकें।

इसे भी पढ़ें: CM सोरेन को ED के समन के बीच राज्यपाल की बड़ी टिप्पणी, लॉ एंड आर्डर पर है राजभवन की नज़र

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *