झामुमो की उलगुलान रैली में प्रतीकात्मक रूप से हेमंत और केजरीवाल शामिल

झारखंड की राजधानी रांची के प्रभात तारा मैदान में झामुमो की न्याय उलगुलान रैली चल रही है। रैली में झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन, सपा प्रमुख अखिलेश यादव, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, राज्यसभा सांसद संजय सिंह, बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, नेशनल कॉन्फ्रेंस प्रमुख फारूक अब्दुल्ला, शिवसेना उद्धव नेता प्रियंका चतुर्वेदी, दिल्ली के सीएम अरविन्द केजरीवा की पत्नी सुनीता केजरीवाल, झारखंड के मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन, पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन, कांग्रेस नेता सुबोध कांत सहाय, कांग्रेस के प्रदेश अध्य राजेश ठाकुर समेत कई नेता मंच पर उपस्थित हैं। मंच पर नेताओ के लिए लगायी गयी कुर्सियों के बीच दो कुर्सियां भी हैं। जिस पर हेमंत सोरेन और अरविन्द केजरीवाल लिखा हुआ है। इन दोनों नेताओं को प्रतीकात्मक रूप से महारैली स्थल पर उपस्थित दिखाया गया है। बता दें कि आज की यह रैली पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी का विरोध प्रदर्शित करने के लिए आयोजित की गयी है। जिसमें विपक्ष के इंडी गठबंधन के कई नेता रांची आये हैं।

न्यूज डेस्क/ समाचार प्लस – झारखंड-बिहार

यह भी पढ़ें: Jharkhand : JMM के उलगुलान रैली में नहीं शामिल होंगे राहुल गांधी

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *