हजारीबाग से बड़ी खबर: टाटीझरिया थाना प्रभारी सस्पेंड, विष्णुगढ़ थाना प्रभारी को शो-कॉज़

हजारीबाग जिले के एसपी अरविंद कुमार सिंह ने टाटीझरिया थाना प्रभारी आनंद आजाद को तत्काल आदेश के तहत सस्पेंड कर दिया है। साथ ही विष्णुगढ़ थाना प्रभारी रामनारायण सिंह को सो काउज किया गया है।

हजारीबाग एसपी अरविंद कुमार सिंह ने कहा की दोनों थाना प्रभारी पर गंभीर आरोप लगाया गया था जिसके बाद टाटीझरिया थाना प्रभारी को सस्पेंड किया गया है और विष्णुगढ़ थाना प्रभारी को सो काउज किया गया है। इस संबंध में प्राप्त जानकारी के मुताबिक बताया जाता है कि हजारीबाग के बड़का गांव चुरचू से टाटीझरिया होकर राष्ट्रीय उच्च पथ एनएच 2 विष्णुगढ़ होकर अवैध कोयला का ढुलाई होता था जिस मामले में टाटीझरिया थाना प्रभारी को सस्पेंड किया गया है।

हज़ारीबाग़ से सुबोध कुमार की रिपोर्ट

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *