Jharkhand के युवाओं के लिए खुशखबरी! झारखंड सिविल सर्विस परीक्षा 2023 के 342 पदों के लिए करें आवेदन

Good news for the youth of Jharkhand! Apply for 342 posts

झारखंड के युवाओं के लिए झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने सिविल सर्विस परीक्षा 2023 का विज्ञापन जारी किया है। इस परीक्षा में कुल JPSC 2023 के लिए 342 विभिन्न पदों पर भर्ती की जायेगी। आवेदन प्रक्रिया 1 फरवरी से शुरू होगी और 29 फरवरी तक चलेगी। परीक्षा शुल्क 1 मार्च तक जमा किया जा सकेगा। परीक्षा की संभावित तिथि 17 मार्च है।

इन पदों के लिए ली जायेगी परीक्षा
  • उप समाहर्ता (डिप्टी कलेक्टर) – 207 पद
  • पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) – 35 पद
  • राज्यकर पदाधिकारी – 56 पद
  • कारा अधीक्षक – 2 पद
  • झारखंड शिक्षा सेवा (कैटेगरी 2) – 10 पद
  • जिला समादेष्टा – 1 पद
  • सहायक निबंधन – 8 पद
  • श्रम अधीक्षक – 14 पद
  • प्रोबेशन पदाधिकारी – 6 पद
  • उत्पाद निरीक्षक – 3 पद
उम्मीदवारों के लिए उम्र-सीमा

उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 35 वर्ष होनी चाहिए। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, महिला और दिव्यांग उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में नियमानुसार छूट दी जायेगी।

क्या होगी चयन प्रक्रिया?

उम्मीदवारों को लिखित और साक्षात्कार प्रक्रिया से गुजरना होगा।

न्यूज डेस्क/ समाचार प्लस – झाऱखंड-बिहार

यह भी पढ़ें:  लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा की चुनाव प्रभारियों की 23 राज्यों की टीम तैयार

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *