Dhanbad ED Raid: धनबाद में बालू कारोबारी पुंज सिंह के ठिकानों पर ED की ताबड़तोड़ रेड, देखिए तस्वीरें

dhanbad ed raid, पुंज सिंह के घर ईडी की रेड, धनबाद में रेड, धनबाद, धनबाद की खबर, धनबाद समाचार, dhanbad samachar, dhanbad news

Dhanbad ED Raid: बालू कारोबारी पुंज सिंह के ठिकानों पर एक बार फिर से प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने दबिश दी है। शनिवार अहले सुबह से ही ईडी की टीम धनबाद के मेंमको मोड़ क्षेत्र स्थित कासा सोसाइटी स्थित आवास और झरिया हेटलिबांध स्थित उनके भाई सतेन्द्र सिंह के आवास पर छापेमारी कर रही है।

छापेमारी में केंद्रीय सुरक्षा बल को रखा गया। किसी को भी बाहर आनेजाने की इजाजत नहीं है। बताया जा रहा है कि ईडी की टीम ने अंदर जाते ही घर के सभी सदस्यों से मोबाइल जब्त कर लिया है और घर के अंदर रखे कई अहम दस्तावेजो को खंगाल रही है। इस दौरान टीम को कुछ अहम दस्तावेज हांथ लगने की भी सूचना है। ज्ञात हो पुंज सिंह बिहार में 400 करोड़ के बालू घोटाले के आरोपित है। जिसमे ईडी ने पहले भी पुंज सिंह और इनके साथी करीबियों के यहां छापेमारी कर चुकी है। इस मामले में कुछ लोगों को गिरफ्तार भी किया गया था।

धनबाद से कुंदन सिंह की रिपोर्ट 

इसे भी पढें: झारखंड के एक IPS और 4 DSP का तबादला, देखिए पूरी List

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *