Dhanbad Crime: मॉर्निंग वॉक के दौरान शादीशुदा प्रेमिका का संकी प्रेमी ने रेता गला, महिला गम्भीर रूप से घायल

dhanbad crime, dhanbad news, dhanbad latest update, dhanbad ki khabar

Dhanbad Crime: धनबाद जिले के केंदुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत केंदुआ 5 नंबर के समीप रहने वाली प्रियंका देवी नाम की महिला को उसके प्रेमी ने सुबह टहलने के दौरान गला रेत फरार हो गया। जिससे महिला लहूलुहान हो गई।स्थानियों ने घायल महिला को SNMMCH अस्पताल में इलाज के किया भर्ती कराया। महिला की स्थिति गंभीर बनी हुई है। घायल महिला शादीशुदा है। 4 साल से सूरज यादव नाम के युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था।

घटना के संबंध में घायल प्रियंका देवी ने कहा कि वह शादीशुदा है। उसका 4 साल से प्रेम प्रसंग सूरज यादव नाम के युवक से चल रहा था। आज  सूरज कुमार ने  सुबह बरमसिया बुलाया जहा मॉर्निंग वॉक के दौरान धारदार हथियार से उसका गला रेत दिया। हमलावर युवक सूरज कुमार अलीगंज नवादा का रहने वाला  है। जो अपने मित्र के घर बरमसिया में आया हुआ है। वहीँ घायल महिला के पति का नाम विजय शर्मा है। जो केरल में पाइप लोडिंग का काम करता है। मामले की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंचकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

धनबाद से नीरज कुमार की रिपोर्ट 

इसे भी पढें: PM Narendra Modi आज Dumka को देंगे बड़ी सौगात, Nursing College का करेंगे शिलान्यास

dhanbad crime

 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *