• India
Allu Arjun, Raka Movie, AA22xA6, Atlee, Deepika Padukone, South Cinema, samacharplus, samachar plus, samachar plus Jharkhand, samacharplus bihar, samachar plus live, sumeet roy, sumeet roy samacharplus, ranchi, ranchi news, ranchi samachar, Jharkhand, Jharkhand updates , Jharkhand news, Jharkhand khabar, समाचार प्लस, समाचार प्लस झारखंड, समाचार प्लस लाइव, रांची, रांची न्यूज़, रांची खबर, रांची समाचार, रांची अपडेट, झारखण्ड, झारखंड खबर, झारखंड न्यूज़, झारखंड समाचार, sumeet roy ranchi, Jharkhand crime, crime news, Jharkhand murder, Jharkhand sports, Jharkhand politics, samacharplus Jharkhand, samachar plus ranchi, samacharplus ranchi, samachar plus editor, samacharplus news, samacharplus updates, samacharplus news, samachar plus bihar, हेमंत सोरेन, कलपना सोरेन, कल्पना सोरेन, हेमंत सोरेन झारखंड, हेमंत सोरेन खबर, हेमंत सोरेन लाइव, झारखंड, bihar, bihar news, bihar crime, bihar updates, bihar latest news, bihar murder, बिहार, बिहार समाचार, बिहार खबर, बिहार की खबर, बिहार न्यूज़, पटना, पटना की खबर, बिहार चुनाव, बिहार इलेक्शन, तेजश्वी यादव, नितीश कुमार, तेज प्रताप यादव, लालू प्रसाद यादव, लालू यादव, पटना क्राइम, पटना की खबर, पटना में हत्या, patna news, patna updates, patna video, patna latest news, nitish kumar, tejashwi yadav, prashant kishor, tej pratap, lalu yadav, lalu Prasad yadav   | मनोरंजन
मनोरंजन

Atlee संग Allu Arjun की पहली फिल्म ‘राका’, बाल्ड अवतार में सामने आया शॉकिंग फर्स्ट लुक

अल्लू अर्जुन के बर्थडे पर उनकी फिल्म AA22xA6 का टाइटल ‘राका’ रिवील। शॉकिंग बाल्ड लुक ने फैंस को किया हैरान।

Allu Arjun के 44वें जन्मदिन (8 अप्रैल) के खास मौके पर फैंस को बड़ा सरप्राइज मिला है। उनकी मोस्ट अवेटेड फिल्म AA22xA6 का टाइटल अब आधिकारिक तौर पर ‘राका’ रख दिया गया है। इसके साथ ही फिल्म से उनका शॉकिंग फर्स्ट लुक भी रिलीज कर दिया गया है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है।


पहली बार दिखा ऐसा अवतार

फिल्म ‘राका’ में Allu Arjun का लुक अब तक के उनके सभी किरदारों से बिल्कुल अलग है। पोस्टर में वे हाफ-बाल्ड अंदाज में नजर आ रहे हैं, वहीं उनके हाथों को एक दमदार और रहस्यमयी अंदाज में दिखाया गया है, जिसमें लंबे नाखून उनके किरदार को और भी इंटेंस बनाते हैं।

फैंस के लिए यह लुक किसी बड़े सरप्राइज से कम नहीं है, क्योंकि “स्टाइलिश स्टार” को इस तरह के डार्क और रॉ अवतार में पहले कभी नहीं देखा गया।


Atlee Kumar के साथ पहली फिल्म

इस पैन इंडिया एक्शन-थ्रिलर को मशहूर डायरेक्टर Atlee Kumar निर्देशित कर रहे हैं। यह पहली बार है जब एटली और अल्लू अर्जुन साथ काम कर रहे हैं, जिसे लेकर पहले से ही जबरदस्त बज बना हुआ है।

एटली इससे पहले Shah Rukh Khan के साथ ब्लॉकबस्टर फिल्म जवान बना चुके हैं।


Deepika Padukone भी होंगी फिल्म का हिस्सा

फिल्म में बॉलीवुड एक्ट्रेस Deepika Padukone भी नजर आएंगी। ‘राका’ अल्लू अर्जुन और दीपिका की पहली साथ फिल्म होगी। इससे पहले दीपिका, एटली के साथ जवान में काम कर चुकी हैं।

खबरों के मुताबिक, फिल्म में दीपिका के दमदार एक्शन सीक्वेंस भी देखने को मिलेंगे।


7 भाषाओं में होगी रिलीज

फिल्म ‘राका’ को बड़े स्तर पर रिलीज करने की तैयारी है। यह फिल्म हिंदी, तेलुगु, तमिल, मलयालम, कन्नड़, उर्दू और बंगाली समेत 7 भाषाओं में रिलीज होगी। हालांकि, इसकी रिलीज डेट का ऐलान अभी नहीं किया गया है।


फैंस में जबरदस्त उत्साह

टाइटल और फर्स्ट लुक सामने आते ही सोशल मीडिया पर फैंस की प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई है। अल्लू अर्जुन के इस नए अवतार ने फैंस की एक्साइटमेंट को और बढ़ा दिया है।

अब सभी को फिल्म के टीजर और रिलीज डेट का बेसब्री से इंतजार है।

You can share this post!

Comments

Leave Comments