Ind vs Nz World Cup final live: भारतीय टीम रविवार को न्यूजीलैंड को टी20 विश्व कप के फाइनल में हराकर चैंपियन बन गई है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को 90 रनों से करारी शिकस्त दी। भारत ने संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन और आखिरी में शिवम दुबे की तेजतर्रार पारी की बदौलत 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 255 रन बनाए। इसके जवाब में न्यूजीलैंड की टीम ने नियमित अंतराल पर विकेट गंवाए और 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 140 रन ही बना सकी। भारत के लिए अक्षर पटेल ने सर्वाधिक तीन विकेट लिए। भारत ने लगातार दूसरी बार टी20 विश्व कप का खिताब अपने नाम किया है। वहीं तीन बार टी20 विश्व कप ट्रॉफी जीतने वाली टीम बन गई है।