रांची: झारखंड के मौसम को लेकर मौसम विभाग ने बड़ा अपडेट जारी किया है। विभाग के अनुसार 21 फरवरी से राज्य के मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। राजधानी रांची समेत अधिकांश जिलों में बादल छाए रहेंगे, जबकि कुछ इलाकों में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है।
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि यह बदलाव पश्चिमी विक्षोभ और हवाओं के रुख में परिवर्तन के कारण होगा। 26 फरवरी तक राज्य में मौसम का मिजाज बदला हुआ रह सकता है।
इन जिलों में बारिश की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार बादल और छिटपुट बारिश का व्यापक असर भले ही न दिखे, लेकिन तापमान में उतार-चढ़ाव जरूर देखने को मिलेगा। दिन के समय अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहने के कारण हल्की गर्मी महसूस होगी, जबकि रात में ठंड कम रहेगी।
पिछले 24 घंटे के दौरान जमशेदपुर और रांची में अधिकतम तापमान 29.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं रांची का न्यूनतम तापमान 13.8 डिग्री और जमशेदपुर का 15.2 डिग्री सेल्सियस रहा।
26 फरवरी तक बदला रहेगा मौसम
आंशिक बादल छाए रहने से अधिकतम तापमान पर ज्यादा असर नहीं पड़ेगा, लेकिन अगले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है। वातावरण में नमी बढ़ने के कारण बादल घने होंगे और 26 फरवरी तक कुछ जिलों में हल्की बारिश शुरू होने की संभावना है।
जानें अपने जिले का तापमान
-
रांची: अधिकतम 28°C, न्यूनतम 16°C
-
जमशेदपुर: अधिकतम 32°C, न्यूनतम 18°C
-
धनबाद: अधिकतम 33°C, न्यूनतम 18°C
-
डाल्टनगंज (मेदिनीनगर): अधिकतम 29°C, न्यूनतम 16°C
-
देवघर: अधिकतम 30°C, न्यूनतम 18°C
-
मैक्लूसकीगंज: अधिकतम 28°C, न्यूनतम 16°C
मौसम विभाग ने लोगों को बदलते मौसम के बीच सतर्क रहने और आवश्यक सावधानी बरतने की सलाह दी है।