• India
dhanbad news, wasepur dhanbad, prince khan dhanbad, kurki jabti, dhanbad police action, wasepur action, dhanbad latest news, property seizure, jharkhand news, bank more thana | झारखंड
झारखंड

वासेपुर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, प्रिंस खान के घर से कुर्की-जब्ती

धनबाद के वासेपुर स्थित कमर मक़दूमी रोड पर प्रिंस खान के घर कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की गई। प्रशासन ने अचल संपत्तियों और सामानों को जब्त किया। मौके पर डीएसपी और कई थाना प्रभारी मौजूद रहे।

धनबाद से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है। वासेपुर स्थित कमर मक़दूमी रोड पर प्रिंस खान के घर पर कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की जा रही है। प्रशासन की टीम खंडहरनुमा मकान में मौजूद सामानों को जब्त कर रही है।

मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है। घर की छत पर बने सभी शेड को हटाया जा रहा है और अचल संपत्तियों को लेकर भी बड़ी कार्रवाई की जा रही है।

कार्रवाई के दौरान भूली थाना प्रभारी, बैंक मोड़ थाना प्रभारी और डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर मौजूद हैं। अधिकारियों की निगरानी में पूरी प्रक्रिया को अंजाम दिया जा रहा है।

बताया जा रहा है कि प्रशासन की ओर से कानूनी प्रक्रिया के तहत यह कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की जा रही है। इलाके में पुलिस की सख्ती के बीच आगे की कार्रवाई जारी है।

You can share this post!

Comments

Leave Comments