• India
jac board exam, ranchi traffic update, ranchi news, jharkhand board exam, traffic police ranchi, ranchi ssp order, exam traffic advisory, jac 10th 12th exam, ranchi latest news, samacharplus, samachar plus, samachar plus Jharkhand, samacharplus bihar, samachar plus live, sumeet roy, sumeet roy samacharplus, ranchi, ranchi news, ranchi samachar, Jharkhand, Jharkhand updates , Jharkhand news, Jharkhand khabar, समाचार प्लस, समाचार प्लस झारखंड, समाचार प्लस लाइव, रांची, रांची न्यूज़, रांची खबर, रांची समाचार, रांची अपडेट, झारखण्ड, झारखंड खबर, झारखंड न्यूज़, झारखंड समाचार, sumeet roy ranchi, Jharkhand crime, crime news, Jharkhand murder, Jharkhand sports, Jharkhand politics, samacharplus Jharkhand, samachar plus ranchi, samacharplus ranchi, samachar plus editor, samacharplus news, samacharplus updates, samacharplus news, samachar plus bihar, हेमंत सोरेन, कलपना सोरेन, कल्पना सोरेन, हेमंत सोरेन झारखंड, हेमंत सोरेन खबर, हेमंत सोरेन लाइव, झारखंड, bihar, bihar news, bihar crime, bihar updates, bihar latest news, bihar murder, बिहार, बिहार समाचार, बिहार खबर, बिहार की खबर, बिहार न्यूज़, पटना, पटना की खबर, बिहार चुनाव, बिहार इलेक्शन, तेजश्वी यादव, नितीश कुमार, तेज प्रताप यादव, लालू प्रसाद यादव, लालू यादव, पटना क्राइम, पटना की खबर, पटना में हत्या, patna news, patna updates, patna video, patna latest news, nitish kumar, tejashwi yadav, prashant kishor, tej pratap, lalu yadav, lalu Prasad yadav   | झारखंड
झारखंड

छात्रों की सुविधा के लिए बदली ट्रैफिक टाइमिंग, सुबह 8 बजे से ट्रैफिक पुलिस तैनात

झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) की 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा को लेकर रांची में ट्रैफिक व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। एसएसपी के निर्देश पर सुबह 8 बजे से चौक-चौराहों पर पुलिस तैनात रहेगी, छात्रों को समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचाने की तैयारी।

जैक 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा को लेकर राजधानी रांची में ट्रैफिक व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र तक समय पर और सुरक्षित पहुंचाने के उद्देश्य से अब शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर ट्रैफिक पुलिस सुबह 9 बजे की बजाय 8 बजे से ही तैनात रहेगी।

छात्रों को नहीं होगी परेशानी

ट्रैफिक पुलिस ने यह फैसला बोर्ड परीक्षाओं के मद्देनजर लिया है, ताकि छात्र-छात्राओं और अभिभावकों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। ड्यूटी पर तैनात सभी पुलिसकर्मियों को विशेष दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं, जिससे यातायात सुचारु रूप से संचालित हो सके।

एसएसपी के निर्देश पर सख्ती

रांची एसएसपी राकेश रंजन ने बोर्ड परीक्षा के दौरान यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने के निर्देश दिए हैं। इसके आलोक में ट्रैफिक एसपी ने नगर क्षेत्र के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान परीक्षा केंद्रों के बाहर और पार्किंग स्थलों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

अभिभावकों से अपील

पुलिस प्रशासन ने अभिभावकों से अपील की है कि वे बच्चों को समय से परीक्षा केंद्र तक पहुंचाएं और निर्धारित पार्किंग स्थल पर ही वाहन खड़ा करें, ताकि ट्रैफिक जाम की स्थिति उत्पन्न न हो।

बोर्ड परीक्षा के दौरान शहर में यातायात व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है।

You can share this post!

Comments

Leave Comments