• India
Uttarakhand Politics, Rekha Arya, Girdhari Lal Sahu Controversy, BJP vs Congress, Bihar Women Remark, Ankita Bhandari Case, Women Empowerment Issue, Political Controversy India, Samachar Plus News, उत्तराखंड राजनीति, रेखा आर्य, गिरधारी लाल साहू विवाद, मंत्री पति बयान, महिला विरोधी बयान, बिहार की महिलाओं पर टिप्पणी, भाजपा विवाद, कांग्रेस हमला, आरजेडी प्रतिक्रिया, अंकिता भंडारी मामला, महिला सशक्तिकरण मुद्दा, उत्तराखंड सरकार, राजनीतिक विवाद, वायरल वीडियो विवाद, समाचार प्लस, samacharplus, samacharplus news | देश/विदेश
देश/विदेश

“20–25 हजार में बिहार से लड़की खरीद लो” बयान से उत्तराखंड की राजनीति में भूचाल, मंत्री के पति पर घिरा BJP

उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू के विवादित बयान ने सियासी भूचाल मचा दिया है। कांग्रेस और RJD के तीखे हमले, जानिए पूरा मामला।

उत्तराखंड की राजनीति एक बार फिर गरमा गई है। इस बार विवाद की जड़ बने हैं महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू, जिनका एक बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में साहू को यह कहते सुना जा रहा है कि “अगर शादी नहीं हो रही है तो 20–25 हजार में बिहार से लड़की खरीद लो।” इस बयान ने राजनीतिक और सामाजिक दोनों स्तरों पर भारी आक्रोश पैदा कर दिया है।

अंकिता भंडारी कांड के बाद फिर सरकार पर सवाल

गौरतलब है कि उत्तराखंड सरकार पहले से ही अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर विपक्ष के निशाने पर है। ऐसे में एक कैबिनेट मंत्री के पति द्वारा महिलाओं को लेकर दिया गया यह बयान सरकार के लिए नई मुसीबत बन गया है। विपक्ष का आरोप है कि यह बयान केवल एक व्यक्ति की सोच नहीं, बल्कि सत्ता से जुड़े लोगों के भीतर मौजूद महिला विरोधी मानसिकता को उजागर करता है।

कांग्रेस का तीखा हमला, बताया महिला विरोधी सोच

वीडियो वायरल होते ही कांग्रेस समेत कई विपक्षी दलों ने भाजपा पर हमला तेज कर दिया। कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुजाता पाल ने इस बयान को बेहद शर्मनाक बताते हुए कहा कि जिस सरकार में महिला सशक्तिकरण मंत्रालय संभालने वाली मंत्री के परिवार से इस तरह की भाषा सामने आए, वह महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान की बात कैसे कर सकती है।
कांग्रेस ने मांग की है कि भाजपा नेतृत्व इस मामले में स्पष्ट रुख अपनाए और जिम्मेदारी तय करे।

RJD का विरोध, बिहार की महिलाओं का अपमान बताया

यह विवाद केवल उत्तराखंड तक सीमित नहीं रहा। राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने भी इस बयान को लेकर कड़ा ऐतराज जताया है। पार्टी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर कहा कि भाजपा और संघ से जुड़े लोगों की बिहार की महिलाओं को लेकर ऐसी सोच बार-बार सामने आती रही है।
RJD ने प्रधानमंत्री और गृह मंत्री से इस मामले पर स्पष्टीकरण की मांग करते हुए भाजपा नेताओं की चुप्पी पर भी सवाल उठाए।

गिरधारी लाल साहू की सफाई

विवाद बढ़ने के बाद गिरधारी लाल साहू ने एक वीडियो जारी कर सफाई दी। उन्होंने कहा कि उनके बयान को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया है। साहू के अनुसार, वह एक दोस्त के विवाह से जुड़ा किस्सा सुना रहे थे और उनके शब्दों को गलत अर्थ दिया गया। उन्होंने कांग्रेस पर राजनीतिक साजिश का आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी पत्नी और कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य की छवि खराब करने की कोशिश की जा रही है।

पुराने विवादों से भी रहा है नाम जुड़ा

गिरधारी लाल साहू का नाम इससे पहले भी कई विवादों में सामने आ चुका है। उन पर डबल मर्डर केस से जुड़े आरोपों की चर्चाएं होती रही हैं। इसके अलावा, उनके ऊपर एक बेहद गंभीर आरोप भी लगा था, जिसमें नौकर नरेश चंद्र गंगवार ने दावा किया था कि उसे धोखे से श्रीलंका ले जाकर उसकी किडनी निकाल ली गई और उसका ट्रांसप्लांट साहू की दूसरी पत्नी के लिए किया गया। हालांकि इन मामलों की कानूनी स्थिति को लेकर समय-समय पर अलग-अलग दावे सामने आते रहे हैं।

सियासी घमासान जारी

फिलहाल यह मामला उत्तराखंड की राजनीति में बड़ा मुद्दा बन चुका है। विपक्ष लगातार भाजपा सरकार से जवाब मांग रहा है, वहीं सरकार की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। आने वाले दिनों में यह विवाद और गहराने की संभावना जताई जा रही है।

You can share this post!

Comments

Leave Comments