रांची: Curesta ACMS Super Speciality Hospital की ओर से 12 नवंबर 2026 को ओरमांझी स्थित महर्षि वाल्मीकि पब्लिक स्कूल में एक विशेष मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया। यह कैंप अनाथालय के बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य और देखभाल के उद्देश्य से 'चिल्ड्रन्स केयर' पहल के तहत आयोजित किया गया। इसमें परिवर्तन एनजीओ ने सहयोग किया।

मेडिकल कैंप के दौरान बच्चों के स्वास्थ्य की जांच की गई और उन्हें स्वास्थ्य एवं स्वच्छता से जुड़ी जरूरी जानकारियां दी गईं। इस पहल का उद्देश्य बच्चों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ उनके शारीरिक और मानसिक विकास को प्रोत्साहित करना था।
कार्यक्रम को बच्चों के लिए खास और आनंददायक बनाने के लिए विभिन्न मनोरंजक गतिविधियां भी आयोजित की गईं। इसमें खेलकूद और पेंटिंग जैसी गतिविधियों में बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इन गतिविधियों के माध्यम से बच्चों को अपनी रचनात्मक प्रतिभा दिखाने और आपस में घुलने-मिलने का अवसर मिला।

इस अवसर पर क्यूरिस्टा एसीएमएस सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल की ओर से डॉ. नूर समेर उपस्थित रहीं। वहीं, परिवर्तन एनजीओ की ओर से श्रेया तिवारी और हॉस्पिटल की मार्केटिंग टीम से अमन कुमार ने कार्यक्रम में सक्रिय भूमिका निभाई।

क्यूरिस्टा एसीएमएस सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल की यह पहल समाज के जरूरतमंद बच्चों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने और उनके जीवन में खुशियां लाने की दिशा में एक सराहनीय प्रयास है।