Jharkhand: रांची में बढ़ा Bird Flu का खतरा? दो डॉक्टर समेत छह लोग क्वारंटाइन

Danger of bird flu increased in Ranchi? Six people including two doctors quarantined

रांची में बर्ड फ्लू की खबरें आने के बाद खबर आ रही है कि छह लोगों को क्वारंटाइन किया गया है। हैरत की बात यह है कि इन छह लोगों में दो डॉक्टर भी शामिल है। रांची में बर्ड फ्लू (एच5एन1) फैलने की खबर के बाद स्वास्थ्य महकमा और प्रशासन अलर्ट मोड में है, लेकिन आम लोग इसे गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। रांची के विभिन्न इलाकों में अब भी मुर्गा और अंडा खुलेआम बिकते देखा जा सकता है।

रांची में होटवार क्षेत्र बर्ड फ्लू से सबसे ज्यादा प्रभावित है। बता दें कि होटवार में क्षेत्रीय कुक्कुट प्रक्षेत्र स्थित है। यहीं को दो डॉक्टरों समेत छह लोगों को क्वारंटाइन किया गया है। ताकि संक्रमण को और फैलने से रोका जा सके।  कुक्कुट प्रक्षेत्र के आसपास के इलाके को कंटोनमेंट जोन घोषित कर दिया गया है। प्रशासन लोगों से कह कर रहा है कि बर्ड फ्लू से परेशान होने की जरूरत नहीं है। बस सावधानी बरतने की जरूरत है।

न्यूज डेस्क/ समाचार प्लस – झारखंड-बिहार

यह भी पढ़ें: Jharkhand: जज निलंबित! सरायकेला सिविल कोर्ट के जज को HC ने किया निलंबित

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *