IPL 2024: धोनी ने एक बार फिर छोड़ी CSK की कप्तानी, ऋतुराज बने कप्तान

IPL 2024: Dhoni once again leaves the captaincy of CSK, Rituraj becomes the captain.

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और चेन्नई सुपर किंग्स के वर्तमान कप्तान महेन्द्र सिंह ने IPL 2024 शुरू होने से पहले टीम की कप्तानी छोड़ दी है। धोनी के कप्तानी छोड़ने के बाद टीम के भरोसेमंद और ओपनर बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ को CSK  का कप्तान बनाया गया है। बता दें इसके पहले भी 2022 में धोनी ने CSK की कप्तानी छोड़ी थी, उसके बाद रवीन्द्र जडेजा को टीम का कप्तान बनाया गया था। लेकिन जब टीम लगातार खराब प्रदर्शन करने लगी तब धोनी को फिर से कप्तान बनाया गया था।

धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स

धोनी चेन्नई को पांच बार आईपीएल चैम्पियन बना चुके हैं। इसके साथ-साथ उन्होंने टीम को पांच बार फाइनल में भी पहुंचाया है। वह इकलौते कप्तान हैं जो 10 आईपीएल फाइनल खेले हैं। धोनी की कप्तानी में चेन्नई 2010, 2011, 2018, 2021 और 2023 में चैंपियन बनी है. वहीं 2008, 2012, 2013, 2015 और 2019 में उन्होंने टीम को फाइनल तक पहुंचाया.

  • धोनी की कप्तानी में चेन्नई ने 226 मैच खेले
    धोनी की कप्तानी में चेन्नई ने 133 मैच जीते, 91 में हार मिली
    धोनी की कप्तानी में जीत प्रतिशत 59.38 फीसदी रहा.
    धोनी ने बतौर कप्तान 4660 रन बनाए
    बतौर कप्तान धोनी ने  22 अर्धशतक बनाये.
    धोनी ने बतौर कप्तान 218 छक्के और 320 चौके लगाए.

न्यूज डेस्क/ समाचार प्लस – झारखंड-बिहार

यह भी पढ़ें: Jharkhand: ED अधिकारियों पर एक हफ्ते कार्रवाई पर रोक, हेमंत सोरेन ने ST/SC थाने में दायर की थी याचिका

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *