Jharkhand: भाकपा माले ने विधायक बिनोद सिंह को बनाया कोडरमा उम्मीदवार, अन्नपूर्णा को देंगे टक्कर!

CPI(ML) made MLA Binod Singh the Koderma candidate.

भाकपा माले कार्यालय, रांची में पार्टी की केंद्रीय कमेटी ने कोडरमा के लिए बिनोद सिंह को अपना प्रत्याशी बनाया है। बिनोद सिंह इस समय बगोदर से भाकपा माले के विधायक हैं। बिनोद सिंह सिंह इंडी गठबंधन के प्रत्याशी होंगे। बिनोद सिंह का मुकाबला भाजपा उम्मीदवार और केन्द्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी के साथ है।

भाकपा माले ने प्रेस वार्ता आयोजित कर अपने प्रत्याशी का ऐलान किया है। इस प्रेस वार्ता के माध्यम से झारखंड में इडी गठबंधन की ओर से झारखंड लोकसभा के कोडरमा सीट पर भाकपा  माले की ओर से उम्मीदवार की घोषणा की गई।

भाकपा  माले के सचिव ने बताया कि इडी गठबंधन की ओर से कोडरमा से विनोद सिंह प्रत्याशी होंगे और हमारा चुनावी मुद्दा वर्तमान केंद्र सरकार के द्वारा झारखंड के मुद्दों पर जो अनदेखी की गई है उसे सामने लाकर चुनाव लड़ा जाएगा।

भाकपा माले ने इसके साथ बिहार में मिली अपनी तीन सीटों के लिए भी प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया है। आरा से  सुदामा प्रसाद, काराकाट से राजाराम सिंह और नालंदा से संदीप सौरभ को भाजपा ने अपना प्रत्याशी घोषित किया है। इसके अलावा अगिआंव (सु.) विधानसभा उपचुनाव में शिवप्रकाश रंजन को उम्मीदवार बनाया है।

न्यूज डेस्क/ समाचार प्लस – झारखंड-बिहार

यह भी पढ़ें: देश की 4 महान विभूतियां भारत रत्न से सम्मानित, आडवाणी को राष्ट्रपति घर जाकर देंगी सम्मान

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *