झारखंड में मतगणना शुरू, आने लगे हैं रुझान, देखिए कौन आगे कौन पीछे ?

counting, झारखंड में मतगणना शुरू, jharkhand counting

झारखंड की सभी 14 लोकसभा सीटों पर वोटों की गिनती शुरू हो गई है। यहां चार चरणों में मतदान हुआ था। कुल 66.19 फीसदी वोट पड़े। झारखंड की 12 सीटों पर महिला वोटरों की संख्या ज्यादा रही। 14 में से 8 संसदीय क्षेत्रों में 2019 के मुकाबले 2024 में अधिक मतदान हुआ है। इनमें दुमका, गिरिडीह, धनबाद, रांची, जमशेदपुर, सिंहभूम, खूंटी और लोहरदगा सीट शामिल हैं। आज 14 केंद्रों पर मतगणना आठ बजे से शुरू हो गई है।

झारखंड लोकसभा चुनाव पर सिर्फ राज्य ही नहीं बल्कि देशभर की नजर है। दरअसल, कुछ सीटों को लेकर यहां मुकाबला बेहद दिलचस्प बन गया है। यूं तो वोटिंग के बाद जारी सभी एग्जिट पोल में भाजपा को बहुमत से ज्यादा सीटें मिलने की भविष्यवाणी की गई है। लेकिन ‘इंडिया’ गठबंधन का दावा है कि उनकी ही सरकार बनेगी। हालांकि टीवी 9 के एग्जिट पोल में तो झारखंड में ‘इंडिया’ के लिए शून्य सीट की भविष्यवाणी की गई है।

‘बगावती बहू’ सीता सोरेन, निशिकांत दुबे, गीता कोड़ा, यशस्विनी सहाय, विजय हांसदा समेत कई मशहूर प्रत्याशियों के चुनावी नतीजों का हर कोई इंतजार कर रहा है। 4 जून को झारखंड के 244 उम्मीदवारों- 212 पुरुष, 31 महिलाएं और 1 ट्रांसजेंडर के भाग्य का फैसला होगा। कुल मिलाकर आठ मौजूदा सांसद और 12 विधायक संसदीय चुनाव लड़ रहे हैं।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *