Congress List: रांची से सुबोधकांत, धनबाद से जलेश्वर महतो और गोड्डा से फुरकान अंसारी पर बनी सहमति, कांग्रेस में इन नामों पर चर्चा, औपचारिक घोषणा बाकी

jharkhand congress list

Congress List: झारखंड की तीन सीटों पर कांग्रेस मे सहमति बन गई हैं । मिली जानकारी के अनुसार रांची से सुबोधकांत सहाय ,धनबाद से जलेश्वर महतो और गोड्डा से फुरकान अंसारी को प्रत्याशी बनाए जाने की बात सामने आई है। वही चतरा सीट को लेकर अभी भी सस्पेंस बरकरार है। मिली जानकारी के अनुसार इन प्रत्याशियों के नाम फाइनल कर लिए गए है सिर्फ औपचारिक घोषणा बाकी है।

आपको बता दें कि महागठबंधन में कांग्रेस को सात, झामुमो को पांच, भाकपा माले को एक और राजद को एक सीट मिली है। झामुमो ने गिरिडीह (मथुरा महतो), दुमका (नलिन सोरेन), राजमहल (विजय हांसदा और सिंहभूम (जोबा मांझी) के नाम की घोषणा कर दी है। जमशेदपुर में प्रत्याशी उतारना बाकी है। वहीं सात सीटों पर चुनाव लड़ने वाली कांग्रेस अभी तक लोहरदगा (सुखदेव भगत), हजारीबाग से जेपी पटेल और खूंटी में कालीचरण मुंडा के नाम की घोषणा कर पाई है। कांग्रेस ने अभी तक धनबाद, गोड्डा, चतरा और रांची लोकसभा सीट पर प्रत्याशियों की घोषणा नहीं की है। वही राजद ने पलामू में ममता भुईंया को तो भाकपा माले ने कोडरमा में विनोद कुमार सिंह को मैदान में उतार दिया है।

इसे भी पढें: बड़े भाई हेमंत सोरेन से जेल मिलने पहुंचे मंत्री बसंत सोरेन, चुनावी समीकरण पर हुई बात

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *