झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी रेस, प्रदेश महिला कांग्रेस कमिटी ने बनायी रणनीति

झारखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष गुंजन सिंह की अध्यक्षता में आज कांग्रेस भवन, रांची में अपराह्न 12ः15 बजे से प्रदेश पदाधिकारियों एवं जिला अध्यक्षों की बैठक संपन्न हुई। बैठक में मुख्य रूप से लोकसभा चुनाव-2024 के चुनाव परिणाम पर समीक्षा की गई एवं आगामी विधानसभा चुनाव की कार्य योजना पर रणनीति बनाई गई। साथ ही संगठन की मजबूती पर विस्तारपूर्वक चर्चा हुई।

बैठक में झारखंड प्रदेश महिला कांग्रेस के अध्यक्ष गुंजन सिंह ने प्रदेश पदाधिकारियों एवं जिलाध्यक्षों से निर्देश देते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव परिणाम हमारे अपेक्षा अनुरूप नहीं रहा है, और बेहतर करने की जरूरत थी। आगामी विधानसभा चुनाव-2024 बहुत ही करीब आ गया है, आप लोगों को संगठन की जो भी जिम्मेदारी दी गई है पूरे मुस्तैदी के साथ अपने अपने जिला और क्षेत्र में जुट जाएं।

प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष ने दिल्ली में संपन्न बैठक में मिली एक्शन प्लान की जानकारी देते हुए कहा कि आगामी अगस्त माह में राज्य कार्यकारिणी समिति की बैठक आहूत होगी, जिसमें महिला कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा, झारखंड प्रदेश प्रभारी गुलाम अहमद मीर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर शामिल होंगे। प्रखंड महिला कांग्रेस अध्यक्षों का तीन दिनों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित की जाएगी। सभी जिलों में नारी न्याय सम्मेलन एवं जिला स्तर से लेकर बूथ तक पदयात्रा किया जाएगा। पार्टी मैनिफेस्टो को जन जन तक पहुंचाना है, महिलाओं की स्वास्थ्य के लिए हेल्थ कैम्प लगाया जायेगा, पेपरलीक मामले और महिला आरक्षण पर सांसद घेराव कार्यक्रम करेंगी। इसके साथ ही बढ़ती महंगाई, टोलटैक्स, भारतीय रुपया में गिरावट, मुहल्ला पदयात्रा एवं मेरा बूथ मेरी ज़िम्मेवारी पर विशेष रूप से महिला कांग्रेस कार्यक्रम चलायेगा।

बैठक में प्रदेश महासचिव पिंकी सिंह, संगीता टोप्पो, प्रीति सहाय, पुनीता चौधरी, सुन्दरी तिर्की, अनीता सिन्हा, शांति बाला केरकेटा, वर्षा, अमृता भगत, सीता राणा, अजन्ता सामद, दिव्या मिंज, ग्रेसी मिंज, नीतू देवी, हेमन्ती जायसवाल, रूबी खातून, नमिता बा, मनिषा तिर्की, प्रभा तिग्गा आदि महिलाएं शामिल थी।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *