Loksabha को लेकर कांग्रेस ने झारखंड की तीन सीटों पर पेश किए उम्मीदवार, देखिये List

कांग्रेस ने झारखंड के तीन सीटों पर उम्मीदवारों के नाम फाइनल कर दिए हैं। खूंटी से कालीचरण मुंडा, लोहरदगा- सुखदेव भगत और हजारीबाग से जेपी पटेल को कांग्रेस ने उम्मीदवार बनाया है

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की अध्यक्षता में हुई कांग्रेस केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में झारखंड के चार लोकसभा क्षेत्र के लिए उम्मीदवार तय कर लिये गए है। रांची, खूंटी, लोहरदगा और हजारीबाग में कांग्रेस उम्मीदवारों को लेकर सहमति बन गई है। रांची संसदीय क्षेत्र पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय एक बार फिर कांग्रेस के उम्मीदवार होंगे। खूंटी से कालीचरण मुंडा कांग्रेस के उम्मीदवार होंगे, 2019 के लोकसभा चुनाव में वो केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा से बहुत कम मतों से चुनाव हार गए थे। लोहरदगा से पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुखदेव भगत कांग्रेस के उम्मीदवार होंगे, वो भी बहुत कम अंतर से पिछले लोकसभा चुनाव में हारे थे। हालांकि इस सीट के लिए मांडर से कांग्रेस विधायक शिल्पी नेहा तिर्की भी दावेदारी पेश कर रही थीं। वही हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र से जेपी पटेल को उम्मीदवार बनाने का फैसला लिया गया है। जेपी पटेल मांडू से विधायक है और होली से ठीक पहले वो बीजेपी से कांग्रेस में शामिल हुए है।

इस सीट को लेकर पहले अंबा प्रसाद को दावेदार माना जा रहा था, लेकिन ईडी की छापेमारी के बाद अंबा ने चुनाव लड़ने से मना कर दिया, इसके बाद कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने दिल्ली लेकर मांडू विधायक जेपी पटेल को कांग्रेस की सदस्यता दिलाई, उस समय से ही माना जा रहा था कि कांग्रेस उन्हे हजारीबाग से उम्मीदवार बना सकती है। अन्य लोकसभा उम्मीदवार को लेकर भी जल्द फैसला ले लिया जाएगा और माना जा रहा है कि गुरूवार या शुक्रवार को कांग्रेस अपने सभी उम्मीदवारों के नाम का एलान कर देगी।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *