राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के जन्मदिन पर सीएम चम्पाई सोरेन ने दी बधाई

देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का जन्मदिन है। 20 जून को वह अपना 66वां जन्मदिन मना रही है। जन्मदिन के अवसर पर झारखण्ड के सीएम चंपाई सोरेन (Champai Soren) ने उन्हें बधाई दी है। उन्होंने राष्ट्रपति  द्रौपदी मुर्मू को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए मरांग बुरु से उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना की है।

झारखंड की राज्यपाल रह चुकी हैं 

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का जन्म 20 जून 1958 को ओडिशा के मयूरभंज जिले के उपरबेड़ा गांव में एक संथाली आदिवासी परिवार में हुआ था। उन्होंने 25 जुलाई 2022 को राष्ट्रपति पद की शपथ ली थी। इससे पहले वह झारखंड की राज्यपाल थीं। मुर्मू का प्रारंभिक जीवन कठिनाइयों और संघर्षों से भरा रहा। गांव के स्कूल से प्राथमिक शिक्षा पूरी करने के बाद मुर्मू आगे की पढ़ाई के लिए भुवनेश्वर गईं। उन्होंने रमादेवी महिला महाविद्यालय, भुवनेश्वर से कला स्नातक की उपाधि प्राप्त की। वे अपने गांव से कॉलेज जाने वाली प्रथम बालिका बनीं।

न्यूज़ डेस्क/ समाचार प्लस, झारखंड- बिहार 

ये भी पढ़ें : Jharkhand: किसानों को सशक्त बनाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध – चम्पाई सोरेन

 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *