CBSE10th Result जारी, 93.60% छात्र पास, यहां Check करें अपना परिणाम

CBSE 10th result

CBSE बोर्ड ने सोमवार, 13 मई को 10वीं कक्षा के नतीजे घोषित कर दिए है। इस वर्ष 10वीं में 93.60 फीसदी बच्चे पास हुए हैं। 10वीं के छात्रों की मार्कशीट डिजिलॉकर पर अपलोड कर दी गई है। छात्र अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

CBSE 10th Result 2024: डिजिलॉकर पर भी मिलेगा रिजल्ट

  • डिजिलॉकर ऐप/वेबसाइट खोलें।
  • साइन इन करें/अपना खाता बनाएं।
  • अब, मुखपृष्ठ पर, सीबीएसई परिणाम लिंक देखें (या श्रेणियों के तहत सीबीएसई अनुभाग पर जाएं)
  • आवश्यक जानकारी प्रदान करें और स्कोर जांचें।

CBSE Board 10th Result: ऐसे चेक करें रिजल्ट

छात्र सीबीएसई कक्षा 10वीं की मार्कशीट ऑनलाइन डाउनलोड करने के लिए निम्नलिखित चरणों का पालन करें:
  • चरण 1: सबसे पहले सीबीएसई रिजल्ट्स की आधिकारिक वेबसाइट (results.cbse.nic.in. या cbse.nic.in.) पर जाएं।
  • चरण 2: होमपेज पर सीबीएसई 10वीं रिजल्ट 2024 लिंक पर क्लिक करें।
  • चरण 3: रोल नंबर, स्कूल नंबर, सेंटर नंबर और एडमिट कार्ड आईडी सबमिट करें।
  • चरण 4: सीबीएसई बोर्ड परिणाम 2024 स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • चरण 5: अनंतिम मार्कशीट देखें और डाउनलोड करें।

CBSE Board 10th Result: 2 लाख से अधिक ने हासिल किए 90%

सीबीएसई बोर्ड 10वीं कक्षा में 2,12,384 छात्रों ने 90% या उससे अधिक अंक हासिल किए हैं। वहीं, 47,983 छात्रों के 95% या उससे अधिक अंक आए हैं।

CBSE Board 10th Result 2024: संस्थानवार उत्तीर्ण प्रतिशत

  • जेएनवी, केवी: 99.09%
  • स्वतंत्र: 94.54%
  • सीटीएसए: 94.40%
  • सरकारी: 86.72%
  • सरकारी सहायता: 83.95%

CBSE 10th Result: लिंग-वार ये रहा उत्तीर्ण प्रतिशत

  • लड़के: 92.71%
  • लड़कियां: 94.75%
  • ट्रांसजेंडर: 91.30%

CBSE 10th Result: सीबीएसई बोर्ड 10वीं में लड़कों से आगे लड़कियां

इस साल लड़कियों ने लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया है. इस साल लड़कियों का पास प्रतिशत लड़कों से 2.04% ज्यादा है। लड़कियों का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 94.75% और लड़कों का 92.71% है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *